आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले में श्रीसंत के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 31 जुलाई 2013

आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले में श्रीसंत के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल.

दिल्ली पुलिस ने आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले में मंगलवार को एक अदालत में अपना आरोपपत्र दाखिल किया जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम, उसके करीबी सहयोगी छोटा शकील और एस श्रीसंत समेत कुछ क्रिकेटरों के नाम आरोपियों के तौर पर हैं वहीं राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन राहुल द्रविड़ को गवाह बनाया गया है।

इनके साथ अन्य आरोपियों में राजस्थान रॉयल्स के संदिग्ध खिलाड़ी अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला, सटटेबाज अश्विनी अग्रवाल, रमेश व्यास, दीपक कुमार, सुनील भाटिया और फिरोज फरीद अंसारी तथा पूर्व रणजी खिलाड़ी बाबूराव यादव हैं। लिंक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनय कुमार खन्ना के समक्ष दाखिल आरोपपत्र में कहा गया कि फोन कॉल के अंश के संबंध में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार एक आवाज दाउद की पहचानी गई है और एक गवाह ने उसकी आवाज और नंबर को पहचाना है।

पुलिस ने 39 लोगों के खिलाफ 6,000 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया है जिसमें आठ लोग न्यायिक हिरासत में हैं, 21 जमानत पर हैं और शेष 10 फरार हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के तहत धोखाधड़ी और साजिश के अपराधों तथा महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: