प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महराज और मशहूर चित्रकार सैयद हैदर रजा को बिहार कला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से राज्य के संस्कृति सचिव चंचल कुमार ने मंगलवार रात एक समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार में एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र तथा शाल शामिल है।
बिहार कला पुरस्कार की घोषणा गत 25 मई को की गयी थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में ये पुरस्कार प्रदान किए थे पर उस समारोह में बिरजू महराज और हैदर रजा किन्ही अपरीहार्य कारणों से नहीं उपस्थित हो सके थे। समारोह में सुप्रसिद्ध संस्कृति कर्मी अशोक वाजपेयी तथा बिहार सरकार के स्थानीय आयुकत सुनील बर्थवाल मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें