विश्वासघात करने वालों को सबक सिखाया जायेगा : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 जुलाई 2013

विश्वासघात करने वालों को सबक सिखाया जायेगा : मोदी

गुजरात के मुख्यमंत्री ने बिहार में शनिवार को  चुनाव अभियान शुरू करते हुए अपने चिर विरोधी नीतीश कुमार पर परोक्ष निशाना साधा और कहा कि भाजपा के साथ विश्वासघात करने वालों को राज्य की जनता हरायेगी।

मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिये बिना कहा कि देश में अभी 1974 जैसी कांग्रेस विरोधी लहर चल रही है। उस समय यानी 1974 की तरह बिहार के लोगों का जनादेश राजग के लिए था। जिन लोगों ने बिहार में जनादेश के साथ विश्वासघात किया है, उन्हें सबक सिखाया जायेगा।

नीतीश मोदी के कामकाज की शैली के विरोधी है। गुजरात के मुख्यमंत्री को पार्टी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाये जाने के बाद नीतीश की पार्टी जदयू ने भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया था। मोदी ने आडियो ब्रिज प्रौद्योगिकी के माध्यम से अपने मोबाइल फोन के जरिये बिहार के भाजपा नेताओं से बातचीत की। राज्य के कुल 1500 नेताओं को चुना गया था तथा उन्हें तीन समूहों में बांटा गया था। मोदी ने प्रत्येक समूह के पांच नेताओं से बातचीत की।

गुजरात के मुख्यमंत्री ने जिन नेताओं से बात की उनमें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे, राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष संजय मयूक, विधायक नितिन नारायण एवं विजय सिंह शामिल हैं। बिहार के भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडे ने मोदी से कहा कि हर कोई उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावना के बारे में बात कर रहा है। मोदी ने इस सुझाव को हंसकर टाल दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई एक प्रमुख मुद्दा बनकर उभर रही है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को इस एवं अन्य मुद्दों पर कांग्रेस नीत केन्द्र सरकार से लड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी चाहिए। उन्होंने जब आरा, औरंगाबाद एवं बांका के पार्टी नेताओं से बातचीत की तो ऐसा प्रतीत हुआ कि उन्हें क्षेत्रों की भौगोलिक जानकारी है क्योंकि उन्होंने कुछ जगहों का उल्लेख किया। इनमें से एक से उन्होंने जदयू के दिवंगत नेता दिग्विजय सिंह के बारे में बातचीत की।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मोबाइल पर नरेन्द्र मोदी से बातचीत की। उन्होंने बातचीत में गुजरात एवं बिहार के बीच पुराने संबंधों का जिक्र किया और कहा कि देश में विकास का कोई एक मॉडल नहीं हो सकता। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के हवाले से कहा कि गुजरात में भी कुछ ऐसी जगह हैं जो अन्य से कम विकसित हैं। इन पर हमें अधिक ध्यान देना पड़ेगा।

भाजपा अभियान समिति के प्रमुख ने कहा कि 1974 का आंदोलन गुजरात से शुरू हुआ था और यह बिहार में अपने चरम पर पहुंचा।  उन्होंने कहा कि कई कांग्रेसी जन राजेन्द्र प्रसाद को राष्ट्रपति बनाये जाने के पक्ष में नहीं थे लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने उन्हें राष्ट्रपति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।
सुशील मोदी ने कहा कि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से कहा कि उन्होंने एवं बिहार के अन्य भाजपा नेताओं ने राज्य के दौरों में यह देखा है कि जनादेश के साथ विश्वासघात करने के कारण लोगों में मुख्यमंत्री के खिलाफ क्रोध है। उन्होंने कहा कि लोगों में ठीक वैसे ही गुस्सा है जब 2005 में तत्कालीन राज्यपाल बूटा सिंह ने 2005 के शुरू में जदयू़-भाजपा गठबंधन को बिहार में सरकार गठित करने का मौका नहीं दिया था।
सुशील मोदी ने गुजरात के मुख्यंत्री से कहा कि भाजपा नेता बिहार में जहां भी गये बड़ी संख्या में लोगों ने नीतीश कुमार के खिलाफ अपना क्रोध दिखाया।

सुशील मोदी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री ने बिहार में तत्कालीन राजग सरकार के पंचायत एवं शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले का स्वागत किया था। उन्होंने नरेन्द्र मोदी को उद्धत करते हुए कहा, मैंने भी इसका अनुसरण किया लेकिन गुजरात की राज्यपाल विधेयक को रोके हुई हैं और उन्होंने अपनी मंजूरी नहीं दी है। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बिहार ने गुजरात के विकास में योगदान दिया था और यही कारण है कि उन्होंने अपने राज्य में बिहार के शताब्दी समारोह में भागीदारी की थी। बिहार के भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडे ने मोदी से अपने पैतक जिले सीवान से बात की। उन्होंने मोदी से कहा कि बिहार विधायिका में राजग को जनादेश मिलने के बावजूद भाजपा का विपक्ष में बैठना देश में एक मिसाल बन गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: