गायिका एवं गीतकार किंबर्ली वाल्स कहती हैं कि उन्हें डाइटिंग करना पसंद नहीं है। इसके बजाए फिट रहने के लिए वह व्यायाम करना पसंद करती हैं। संगीत बैंड 'गर्ल्स अलाउड' की पूर्व गायिका वाल्स को 2012 में रिएलिटी नृत्य कार्यक्रम 'स्ट्रिक्टली कम डांस' में हिस्सा लेने के दौरान लम्बे समय तक विशेष आहार सूची का अनुसरण करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि वह बेहद ऊबाऊ था और उसके बाद वाल्स ने कभी भी डाइटिंग नहीं की।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार वाल्स ने कहा, "यदि आप व्यायाम को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं तो फिक्र की बात नहीं होती। मैंने रिएलिटी शो पूरा होने के बाद से ही जिम जाना शुरू कर दिया था।" उन्होंने कहा, "मैं लम्बे समय तक डाइटिंग कर चुकी हूं, इसलिए मुझे लगता है कि व्यायाम करना ज्यादा बेहतर विकल्प है। आप अपनी मर्जी से जी सकते और खाना खा सकते हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें