पत्रिका 'प्लेबॉय' की पूर्व मॉडल केंड्रा विल्किंसन परिवार बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे, पति-पत्नी को आपस में बांधे रखने की बड़ी वजह हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार विल्किंसन और उनके पति हंक बासकेट एक तीन वर्षीय बेटे हंक बासकेट चतुर्थ के माता-पिता हैं। विल्किंसन (28) ने कहा, "अब मैं दूसरे बच्चे की मां बनना चाहती हूं। मैं और मेरे पति एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। पिछले महीने मेरे जन्मदिन पर हम बाहर घूमने गए थे और तभी हमने दूसरे बच्चे के बारे में फैसला लिया।"
विल्किंसन कहती हैं कि उनका दूसरा बच्चा बेटा हो या बेटी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, बस बच्चा स्वस्थ और खुशहाल होना चाहिए। उन्होंने कहा, "बच्चों के होने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। आपको मिलकर अपने बच्चों को पालना होता है, आप एक-दूसरे के साथ सहयोग करते हैं और साथ समय बिताते हैं।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें