मोदी के मिशन के खिलाफ मुस्लिम धर्मगुरु रखेंगे खास रोजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

मोदी के मिशन के खिलाफ मुस्लिम धर्मगुरु रखेंगे खास रोजा


शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने सोमवार को एक बार फिर दोहराया कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत दिलाकर प्रधानमंत्री पद की तरफ बढ़ने के अभियान को नाकाम करने के लिए वह खास रोजा रखेंगे।  कल्बे जव्वाद ने संवाददाताओं से कहा कि नरेंद्र मोदी नाम का शख्स हिंदू व मुसलमान दोनों के लिए मुसीबत है। हिंदुस्तान को बचाने के लिए मोदी को हराना होगा।  

मौलाना जव्वाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी को हराने के लिए हिंदू व मुसलमान- दोनों को एक होना चाहिए, क्योंकि उनकी जीत हिंदुस्तान के लिए अच्छी नहीं होगी। उन्होंने कहा, "अब मोदी के मिशन को नाकाम करने के लिए मैं इसी सप्ताह शुरू हो रहे रमजान के पाक महीने में खास रोजा रखूंगा।"

कोई टिप्पणी नहीं: