मध्यप्रदेश के स्कूलों में पढाई जाएगी गीता. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

मध्यप्रदेश के स्कूलों में पढाई जाएगी गीता.

मध्यप्रदेश में शिक्षा के कथित भगवाकरण को लेकर होने वाले विरोध की परवाह न करते हुए राज्य की भाजपा सरकार ने हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ भगवद गीता के नैतिक ज्ञान को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की पुरानी योजना को आखिरकार अमली जामा पहना दिया है। 
    
सूबे के स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा नौ से 12 तक के पाठ्यक्रम में इसी शिक्षण सत्र से भगवद् गीता के प्रसंगों को जोड़ने के लिये बाकायदा गजट अधिसूचना जारी की है। 
    
मध्यप्रदेश राजपत्र में चार जुलाई को प्रकाशित अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश सरकार ने राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल से परामर्श के बाद भगवद गीता के प्रसंगों पर आधारित एक-एक अध्याय को कक्षा नौ से 12 की विशिष्ट हिन्दी की पाठ्य पुस्तकों में शिक्षण सत्र 2013-14 से जोड़े जाने को हरी झंडी दे दी है। 
    
गजट अधिसूचना बताती है कि भगवद गीता के प्रसंगों पर आधारित एक-एक अध्याय को कक्षा 11 और 12 की विशिष्ट अंग्रेजी की पाठ्य पुस्तकों में मौजूदा सत्र से शामिल करने को भी राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: