नरकटियागंज (बिहार) की खबर (16 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (16 जुलाई)

पल्लवी परिजन को सुपुर्द

नरकटियागंज, स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस गाड़ी में बैठी अजीब हरकत करती एक लड़की को जीआरपी नरकटियागंज ने रविवार की रात्री उतारा और शिकारपुर पुलिस के हवाले कर दिया। वहाँ अवर निरीक्षक कमलेश राव ने उसे टाॅफी खिलाकर पूछताछ किया तो उसने एक मोबाइल नम्बर दिया, जिसपर सम्पर्क करने पर वह मुजफफरपुर का निकला और उसपर बात करने वाले ने मुजफ्फरपुर से गायब एक लड़की के बारे में बताया। उसके बाद पुलिस ने जब यह बताया कि उनकी लड़की की मानसिक स्थिति सही नहीं है। उक्त बरामद लड़की ने अपना नाम मोनी बताया, जबकि बाद में उसी लड़की ने अपना नाम पल्लवी बताया तथा घर का नाम मोनी बताया। उसने रेलवे के केबिन के पास स्थित घर से स्नान के बहाने अनजाने में एक ट्रेन पकड़ लिया। नरकटियागंज जीआरपी के बासुदेव राय ने शिकारपुर पुलिस को मोनी को सौंप दिया। खोजबीन के बाद मोनी की माँ सोमवार की दोपहर में शिकारपुर पहुंची । उसके उपरान्त पुलिस ने उक्त युवती को उसकी माँ को सौप दिया। बताया जाता है कि पल्ल्वी झा उर्फ मोनी संगीत विषय से बीए पार्ट 2 की छात्रा है, जिसका इलाज जारी है।

नरकटियागंज में डूडा के संवेदक की पिटाई

नरकटियागंज, स्थानीय नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 में चल रहे विकास कार्य के तहत पुरानी बाजार में पवन कुमार जायसवाल के मिल के पास से बालदेव जी के अहाता के पास तक डूडा द्वारा कराये जा रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर कार्य में वेद, विजय एवं ज्ञान आर्य ने सिमंेन्ट बालू व गिट्टी की मात्रा के अनुरूप कार्य करने को कहा तथा लेवल बराबर कर काम करने को कहा, इसमें अनाकानी करते देख उक्त भाइयों ने काम में व्यवधान डाला। वैसे साइट पर मौजूद संवेदक के साथ उपर्युक्त लोगो ने मारपीट किया। जिससे संवेदक फणीन्द्र सिंह जख्मी हो गया। इस बाबत एक आवेदन शिकारपुर थाना में दिया गया है। अनुसंधान के क्रम में कमलेश राव ने घटना स्थल पहुंच कर हालात का जाएजा लिया है। लेकिन अग्रेतर कार्रवाई के लिए थानाध्क्ष की प्रतिक्षा है। घटना स्थल पर नगर के मुख्यपार्षद व वार्ड नं. 1 के निर्वाचित नगर पार्षद सुनिल कुमार पहंुचकर स्थिति को नियंत्रित कर चुके है। उन्हें भी वहाँ तीन बार जाना पड़ा, ठिकेदार के कर्मियों का कहना है कि मामला रंगदारी से जुडा है।

जर्जर तार गिरने से एक घायल दूसरे की मौत, विरोध में सड़क जाम

नरकटियागंज, स्थानीय शहर के दिउलिया में विद्युत स्पर्शाघात से एक व्यक्ति के मरने की खबर मिली है। सूत्र बताते है कि नगर परिषद नरकटियागंज के वार्ड नम्बर 25 का रहने वाला भिखारी राम अपने अपने परिवार का कमाउ सदस्य था। अपने घर से वह निकलकर चैक की ओर जा रहा था कि इसी दौरान जर्जर बिजली का तार ट्रान्सफर्मर के पास उसके शरीर पर गिर गया, उसकी तत्क्षण मृत्यु हो गयी, जबकि दूसरा द्वारसी पासवान जख्मी हो गया। उसके इस बाबत बताया जाता है कि विभागीय अधिकारियों को जब इस बात की खबर देने की कोशिश की गयी तो घंटी बजती रही लेकिन उन लोगों ने फोन रिसिव नहीं किया। मरने वाला भिखारी पासवान मजदूरी कर अपने परिवार की आजीविका चलाया करता था। शिकारपुर पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी अलबत्ता कोई भी घटना स्थल नहीं पहंुचा। बाध्य होकर लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया है। लोगो का कहना है, बिजली एसडीओ विकास कुमार ने कोई रिसपाॅन्स नहीं लिया। कनीय अभियन्ता को फोन किया गया तो उनकी सेल फोन बन्द पायी गयी। जब सड़क जाम कर दिया गया तो पुिलस प्रशासन की गाड़ी पहुंची और हालात नियंत्रित करने का प्रयास कर रहीं है। बुद्धिजीवियों ने शहर के तमाम जर्जर तार को बदलने और बिजली विभाग पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य नगीना पासवान व बगहा के प्रभारी तारकेश्वर राम तुफानी ने बिजली विभाग पर कार्रवाई करने तथा मृतक के आश्रितो को मुआवजा देने की मांग सरकार व स्थानीय प्रशासन से की है।




(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं: