विषाक्त भोजन से हुई 20 छात्रों की मृत्यु, जायजा लेने जाएगा HRD मंत्रालय. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जुलाई 2013

विषाक्त भोजन से हुई 20 छात्रों की मृत्यु, जायजा लेने जाएगा HRD मंत्रालय.

बिहार में मिड डे मील के सेवन के बाद 20 छात्रों की मौत की पृष्ठभूमि में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हालात का जायजा लेने आज अपने एक वरिष्ठ अधिकारी को वहां भेजा। 

 मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि देश में मिडडे मील कार्यक्रम की निगरानी कर रहे मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अमरजित सिंह को घटना के बाद हालात का जायजा लेने बिहार भेजा गया है।

बिहार के सारण जिले में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में परोसे गए मिडडे मील का सेवन करने के बाद 11 छात्रों की मौत हो गई जबकि 48 अन्य बीमार पड़ गए। मिडडे मील में छात्रों को चावल, दाल और सोयाबीन परोसा गया था। इसके सेवन के तुरंत बाद बच्चे बीमार हो गए।

मुख्यमंत्री कार्याल के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि फारेंसिक साइंस लेबोरेट्री का एक दल जांच में मदद करेगा। जांच सारण प्रमंडल के आयुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक करेंगे। कुमार ने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं: