अमेरिका की एनएसए के खिलाफ 19 संगठनों ने दायर किया मुकदमा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जुलाई 2013

अमेरिका की एनएसए के खिलाफ 19 संगठनों ने दायर किया मुकदमा.

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के खिलाफ 19 संगठनों ने मुकदमा दायर किया है और कहा है कि उसका गोपनीय इंटरनेट और टेलीफोन जासूसी कार्यक्रम अमेरिकी संविधान का उल्लंघन करता है। इन संगठनों का प्रतिनिधित्व इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन (ईएफएफ) कर रहा है। 
    
अमेरिकी नागरिकों के फोन टैप किए जाने और विदेशी नागरिकों के निजी ई-मेल में घुसपैठ के गोपनीय अमेरिकी कार्यक्रम के बारे में सीआईए के पूर्व अनुबंधकर्ता एडवर्ड स्नोडेन द्वारा मीडिया को ब्यौरा लीक किए जाने के बाद एनएसए के खिलाफ दायर किया गया यह पहला मुकदमा है।
    
याचिका में अमेरिका सरकार पर नागरिकों के फोन कॉल्स का ब्यौरा अवैध तरीके से हासिल कर उनके अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया गया है। ईएफएफ की कानूनी निदेशक सिन्डी कोहन ने कहा कि व्यापक स्तर पर लंबे समय तक इस तरह अवैध तरीके से सूचनाएं जुटाना संविधान का उल्लंघन है।
    
ईएफएफ की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि याचिका में मुख्य जोर बड़े पैमाने पर टेलीफोन रिकॉर्ड एकत्र करने के कार्यक्रम पर है, जिसकी पुष्टि विदेशी खुफिया निगरानी अदालत (फॉरेन इंटेलिजेन्स सर्विलान्स कोर्ट-एफआईएससी) के एक आदेश के प्रकाशन से हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: