जगन और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जुलाई तक बढी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जुलाई 2013

जगन और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जुलाई तक बढी.

सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जुलाई तक बढ़ा दी। कडप्पा से सांसद जगन की संलिप्तता वाले लेन—देन से जुड़े करारों के मामले में अदालत ने यह निर्देश दिया। 

जगन और अन्य आरोपियों — ऑडिटर वी विजय साई रेड्डी और पूर्व मंत्री मोपीदेवी वेंकट रमण राव को चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से वीडियो लिंक के जरिए अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने इन आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिन बढ़ा दी।

यह मामला उद्योगपतियों द्वारा जगन की कंपनियों में उस वक्त कथित तौर पर निवेश से जुड़ा है, जब उनके पिता दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। आरोप है कि निवेश के बदले उद्योगपतियों को सरकारी फायदे मिले। भ्रष्टाचार के आरोप में पिछले साल 27 मई को जगन को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह चंचलगुडा जेल में बंद हैं। जगन के खिलाफ दर्ज इस मामले में आंध्र सरकार में पूर्व मंत्री पी सबिता रेडडी और धर्मणा प्रसाद राव भी आरोपी हैं और उन्होंने भी अदालती कार्यवाही में हिस्सा लिया।

अदालत ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेडडी और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि भी 29 जुलाई तक बढ़ा दी है। रेड्डी ओएमसी अवैध खनन मामले में आरोपी हैं। अदालत ने एम्मार घोटाले के आरोपी सुनील रेडडी की न्यायिक हिरासत भी 29 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: