घरेलू मारपीट में माँ-बेटा घायल
नरकटियागंज, नरकटयागंज प्रखण्ड के मटियरिया पंचायत अन्तर्गत गदियानी टोला धूमनगर के सामुदायिक भवन में पंचायती के दौरान दो भाइयों के आपसी संघर्ष में एक के सहयोगी कलीम गद्दी, शबरून नेशा व मंसूर मियाँ ने मंजूर मियाँ की पत्नी व उसके बेटे फरियाद आलम को बेरहमी से पिटा जिससे दोनो जख्मी हो गये। इस बाबत शिकारपुर थाना परिसर में शायरा के पति मंजूर मियाँ ने बताया कि रविवार की रात्री उसका बेटा फरियाद किसी बात पर घर से भागकर मंसूर के घर चला गया। ढूँढने पर वह मंसूर के घर मिला तो मंजूर और शायरा खातून ने फरियाद को घर चलने को कहा इसी बात पर शबरून व मंसूर ने कहा कि घर ले जाकर बेटे की पिटाई मत करना। उसके बावजूद मंजूर अपने बेटे फरियाद को घर ले गया तथा पिटा। सोमवार की सुबह गदियानीटोला सामुदायिक भवन में बिना सरपंच पंचायती बुलाई गयी जिसमें कलीम गद्दी ने शायरा और फरियाद को मंसूर व शबरून नेशा की ओर से मिलकर मारा पिटा। उसके बाद शिकारपुर थाना पर पहंुचे मंजूर ने बताया कि उसके भाई की पत्नी और कलीम गद््दी की मित्रता के कारण उसके परिवार वालों की पिटाई हुई है।
गौनाहा की राजनीति गरमाई, प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश
नरकटयागंज, अनुमण्डल के गौनाहा प्रखण्ड में प्रखण्ड प्रमुख कसीना खातून के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया गया है। पूर्व प्रखण्ड प्रमुख विद्या देवी के नेतृत्व में 19 सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त प्रस्ताव बीडीओ महम्मद हस्जाम को 16 उपस्थित सदस्यों ने सौंपा, उल्लेखनीय है कि गौनाहा में कुल 25 प्रखण्ड विकास समिति के पद है। प्रस्तावपत्र में प्रमुख कसीना खातून द्वारा काम करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध अमार्यादित व्यवहार करने, उगाही परक नकारात्मक सोच के कारण जनप्रतिनिधियों की मर्यादा घटने, प्रमुख महोदया द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण तो किया गया परन्तु उसमें सुधार हेतु सकारात्मक पहल नहंी करने, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छात्र-शिक्षक अनुपातिक सामंजन नहीं करने, कानूनी प्रावधानों के अनुरूप शिक्षा उपसमितियों को गठन नही करने जैसे सकारात्मक कार्यों के कानून का उलंघन करने, 27 जून 13 की शिक्षा समिति की बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाना, शिक्षक नियोजन के पत्रांक 310पंचायत दिनांक 10 जून 13 जिला पदाधिकारी के पत्र के आलोक में शिक्षक नियोजन नियमावली नियम 11(घ) का अनुपालन नहीं करने जैसे मुद्दे उठाये गये है। गौरतलब है कि विद्या देवी विगत चुनाव में 11 के मुकाबले 12 मतों से पराजीत हुई थी और कसीना को ताज मिला था। इसके पूर्व 2006 से 11 तक विद्या देवी गौनाहा की प्रखण्ड प्रमुख रही थी।
भितिहरवा आपूर्ति जन अदालत सम्पन्न
नरकटियागंज, अनुमण्डल पदाधिकारी नरकटियागंज ने भितिहरवा आश्रम के सामने आपूर्ति जन अदालत का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणो ने आपूर्ति के अलावे अन्य विभाग के मामले को उछाला। अनुमण्डल पदाधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने करीब 5 दर्जन मामलों का तत्काल निष्पादन किया। उन्होने कहा कि सभी जन जागरूक हों अपने अधिकार के लिए संघर्ष करे, लेकिन अपने कत्र्तव्य से विमूख न हो। जनवितरण प्रणाली के दूकानदारों का उन्होने निर्देश दिया कि आमजन के लिए अपना रजिस्टर उपलब्ध रखे और वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बरते। सभी कार्डधारको को उचित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने का निर्देश सभी अनुज्ञप्तिधारक दूकानदारों को दिया गया।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें