इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व आयुक्त ललित मोदी ने बीसीसीआई के सदस्यों को चेताया कि वे आंखें मूंदकर अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन और उपाध्यक्ष अरुण जेटली का समर्थन नहीं करें।
बीसीसीआई के जांच पैनल के श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के टीम प्रिंसिपल गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा को आईपीएल छ: में सट्टेबाजी के आरोपों में क्लीन चिट देने के दो दिन बाद बंबई उच्च न्यायालय ने इस दो सदस्यीय पैनल को ‘गैरकानूनी और असंवैधानिक’ करार दिया।
मोदी ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि बीसीसीआई के सदस्यों जागो और इस प्रकरण में श्रीनिवासन और जेटली का आंख मूंद कर समर्थन मत करो। प्रशंसक आपसे इस तरह की चीजें स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हितों के टकराव पर एसी मुथया बनाम बीसीसीआई मामले में अगले कुछ दिनों में रोजाना सुनवाई शुरू होने की संभावना है। उच्चतम न्यायालय इस पर फैसला करेगा।
मोदी नेकहा जेट्ली मुख्य रणनीतिकार हैं। मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं कि श्रीनिवासन के खिलाफ सीधा जवाब दें। वे ऐसा नहीं करेंगे। मोदी ने ट्वीट किया, कि अगली बैठक में वे मुझे आजीवन प्रतिबंधित कर देंगे, जिससे कि मीडिया को भटकाया जा सके।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें