मुलायम सिंह क कारसेवकों पर गोली चलवाने के फैसले पर पछतावा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जुलाई 2013

मुलायम सिंह क कारसेवकों पर गोली चलवाने के फैसले पर पछतावा.

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने के अपने फैसले पर पछतावा है। हालंकि मुलायम का कहना है कि उनके पास इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं था।

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में मुलायम ने कहा कि कारसेवकों पर गोली चलाने का फैसला दुखदायी था,लेकिन उस समय उनके पास कोई विकल्प नहीं था। देश की अखंडता दांव पर लगी हुई थी। मुलायम ने कहा कि विवादित ढांचे के चारों ओर करीब 11 लाख कारसेवक जमा हो गए थे। देश में शांति बनाए रखने के लिए यह उस समय लिया गया एकदम सही फैसला था।

मोदी का नहीं अखिलेश का मॉडल चलेगाः मुलायम ने मोदी के 'गुजरात मॉडल'को खारिज करते हुए कहा कि देश यूपी के डिवलेपमेंट मॉडल को अपनाएगा। मुलायम ने मोदी से सवाल करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों और लड़कियों के लिए गुजरात में क्या किया है?उन्होंने कहा कि इस समय हर कोई मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार की 'कन्यादान योजना' की तारीफ कर रहा है, लेकिन मैंने 10 साल पहले ही यह योजना लागू कर दी थी। मुलायम ने कहा कि यूपी अकेला राज्य है जिसने सच्चर कमिटी की सिफारिशों को लागू किया है।

 मुलायम ने 2014 के चुनावों पर अपने पत्ते नहीं खोले। पीएम पद के लिए एसपी किसका समर्थन करेगी के सवाल पर मुलायम ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि उन्हें एनसीपी चीफ शरद पवार का समर्थन करने में ऐतराज नहीं है। मुलायम ने सवाल दागा कि शरद पवार पीएम बनते हैं तो इसमें क्या गलत है? मुलायम ने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनावों के बाद ही समर्थन पर फैसला करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: