मुलायम ने खाद्य सुरक्षा बिल में 10 संशोधनों का सुझाव दिया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

मुलायम ने खाद्य सुरक्षा बिल में 10 संशोधनों का सुझाव दिया.

खाद्य सुरक्षा कानून को लागू करने के लिए जारी अध्यादेश पर अपनी पार्टी के विरोध की पृष्ठभूमि में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की।

यूपीए सरकार को बाहर से समर्थन देने वाली समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम प्रधानमंत्री के आवास पर करीब आधा तक घंटा रुके और कैबिनेट की बैठक शुरू होने से थोड़ी देर पहले वहां से निकले।

सूत्रों के मुताबिक मुलायम ने खाद्य सुरक्षा बिल में 10 संशोधनों का सुझाव दिया और कहा कि अगर इन संशोधनों को स्वीकार नहीं किया गया, तो उनकी पार्टी इस विधेयक का समर्थन नहीं करेगी।

पिछले सप्ताह मुलायम ने खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा था और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इरादे अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के पास आने के साथ कांग्रेस यह अध्यादेश लाई है, जैसे पिछले चुनाव से पहले ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) लाई गई थी।

मुलायम ने कहा था, अध्यादेश लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। कांग्रेस का इरादा ठीक नहीं है और मेरी पार्टी इस पर गौर करेगी तथा देखेगी कि किसानों के हितों को नुकसान नहीं पहुंचे। कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया था कि भूख के कारण पांच लाख लोगों की मौत हुई है और इसमें बड़ी संख्या महाराष्ट्र से है। सरकार ने इनके बीच खाद्यान्न वितरित क्यों नहीं किया।

कोई टिप्पणी नहीं: