उत्तर प्रदेश में अतिविशिष्ट रायबरेली संसदीय चुनाव क्षेत्र में सरकार दो विश्वविद्यालय खोलेगी, जिसमें एक दिवगंत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर् तो दूसरा दिवगंत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर होगा।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज इन दोनों विश्वविद्यालयों की स्थापनाके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इन दोनों विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए संसद के आगामी मानसून सत्र में दो अलग-अलग विधेयक पेश किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की दोघंटे तक चली बैठक के बाद केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने यह जानकारी पत्रकारों को दी।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें