बोधगया धमाके के संदिग्ध का स्केच जारी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

बोधगया धमाके के संदिग्ध का स्केच जारी.


एनआईए ने बोधगया के महाबोधि मंदिर सीरियल धमाके में दो अलग-अलग स्केच जारी किए हैं। जिसमें संदिग्ध बौद्ध भिक्षु नजर आ रहे हैं। एनआईए ने दो अलग-अलग स्केच जारी किए हैं जिनमें एक में संदिग्ध आतंकी मास्क लगाए हुए है और दूसरे में बिना मास्क के नजर आ रहा है।


गौरतलब है कि 7 जुलाई को बोधगया में हुए सीरीयल धमाके में 2 लोग घायल हो गए थे। 13 बम प्लांट किए गए थे जिनमें से 10 में धमाका हुआ जबकि तीन को जिंदा बरामद कर लिया गया था। मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई है।

एनआईए ने सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत के बाद ये स्केच तैयार किए हैं। फिलहाल धमाकों के आरोपियों की तलाश चल रही है। इस केस में जांच एजेंसियों के निशाने पर इंडियन मुजाहिदीन है लेकिन एनआईए अन्य पहलुओं पर भी धमाके की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: