नरेन्द्र मोदी के पास विजन है : बाबा रामदेव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

नरेन्द्र मोदी के पास विजन है : बाबा रामदेव

योग गुरू बाबा रामदेव ने नागपुर में कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए नरेन्द्र मोदी का समर्थन करते हैं.

रामदेव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास दृष्टि (विजन) है. हम उन्हें प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं इसलिए हम उनका समर्थन कर रहे हैं. योग गुरू यहां अपने ‘युवा स्वाभिमान’ कार्यक्र म में शरीक होने आए थे. उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से यहां संघ मुख्यालय में मुलाकात भी की. कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रामदेव ने कहा कि उनके पास कोई दृष्टि नहीं है और वह सिर्फ तस्वीर खिंचवाने तथा ‘वनभोज’ के लिए झुग्गी झोपड़ियों में गए.

रामदेव ने यह भी कहा कि यूपीए की खाद्य सुरक्षा पहल काला धन और भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है. उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बारे में कहा कि वह एक प्रख्यात नेता हैं और अब वह एक मार्गदर्शक की भूमिका में हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं: