सांसद श्री जितेन्द्र सिंह बुन्देला ने एक लाख ग्यारह हजार सात सौ इंक्यानवे रू. का चेक उत्तराखण्ड सहायतार्थ सौंपा
भारत स्काउट एण्ड गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त खजुराहो सांसद श्री जितेन्द्र सिंह बुन्देला ने उत्तराखण्ड मे बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ सी.एम. श्री षिवराज सिंह चैहान को सौंपा एक लाख ग्यारह हजार सात सौ इंक्यानवे रू. का चेक, सांसद मीडिया प्रभारी राजू नामदेव ने बताया कि 5 जुलाई को भारत स्काउट एण्ड गाइड मध्यप्रदेष के 101 अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन की राषि इकट्ठी कर उत्तराखण्ड आपदा प्रभावितों की सहायतार्थ मान्नीय मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चैहान को राषि एक लाख ग्यारह हजार सात सौ इंक्यानवे रू. का चेक भारत स्काउट एण्ड गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त खजुराहो सांसद श्री जितेन्द्र सिंह बुन्देला द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर सांसद श्री बुन्देला ने कहा कि भारत स्काउट एण्ड गाइड राष्ट्ीय आपदा के समय सदैव शासन एवं समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग कार्य करता है। वर्तमान समय मे भी उत्तराखण्ड मे स्काउट्स द्वारा सहायता की जा रही है। इस अवसर पर राज्य सचिव श्री जी.आर. शर्मा, विषेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डाॅ. आर.एस. तिवारी, श्रीमती अनिता अंकुलनेरकर, संयुक्त राज्य सचिव श्री प्रकाष दिसोरिया, एस.ओ.सी.एस. श्री जी.डी. ताम्रकार, लेखाधिकारी और संस्था के अन्य धिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
लघु वनोपजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित
छतरपुर/08 जुलाई/राज्य शासन द्वारा जिला वनोपज यूनियन, छतरपुर हेतु वर्ष 2013-14 के लिये अराष्ट्रीयकृत लघु वनोपजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत अचार गुठली का न्यूनतम समर्थन मूल्य 85 रूपये प्रति किलो, महुआ फूल का 14 रूपये प्रति किलो, महुआ गुल्ली का 9 रूपये प्रति किलो एवं नीम बीज का 7 रूपये प्रति किलो तय है। जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित के प्रबंध संचालक द्वारा संग्राहकों से श्रेष्ठ गुणवत्ता का अराष्ट्रीयकृत लघु वनोपज निर्धारित किये गये संग्रहण केंद्रों पर लाकर शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूल्य प्राप्त कर लाभ उठाने की अपील की गई है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिये संबंधित वन परिक्षेत्र कार्यालयों से सम्पर्क किया जा सकता है।
इतिहास विषय के चयनित शिक्षकों का इंडक्शन प्रशिक्षण 15 से
छतरपुर/08 जुलाई/आयुक्त, राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थ नवनियुक्त संविदा शाला शिक्षक वर्ग 1 के इतिहास विषय के शिक्षकों का 10 दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, छतरपुर में आयोजित किया जायेगा। यह प्रशिक्षण 15 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित किया जायेगा। शासकीय शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थ इतिहास विषय के नवनियुक्त संविदा शाला शिक्षक वर्ग 1 संबंधित प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी से कार्यमुक्त होकर इस प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को मूल नियुक्ति आदेश, स्वयं का बचत खाता क्रमांक व बैंक के आईएफएससी कोड की जानकारी सहित 14 जुलाई को अपनी उपस्थिति शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, छतरपुर में देना होगी।
मैदानी अमले को सतर्क करें अधिकारी: कलेक्टर
- समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
छतरपुर/08 जुलाई/शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों का जिले में अच्छे ढंग से क्रियान्वयन होना चाहिये। इसके लिये जिले के सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ एवं मैदानी क्षेत्र में कार्य कर रहे अमले को सतर्क करें। यह निर्देश कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में विभाग प्रमुख अधिकारियों को दिये। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिये जरूरी है कि उपर से लेकर निचले स्तर तक का प्रशासनिक अमला अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुये सक्रियता से कार्य करे। उन्होंने बैठक में लंबित टी0एल0 प्रकरणों की समीक्षा करते हुये तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनशिकायत प्रकोष्ठ के प्रकरणों पर विशेष ध्यान देकर उनका निराकरण करें। उन्होंने इन प्रकरणों का निराकरण एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश देते हुये कहा कि ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को सीआर चेतावनी के नोटिस जारी किये जायेंगे। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र को इसी सप्ताह के अंदर स्कूलों में बच्चों को एबीएल पाठ्यक्रम की पुस्तकें वितरित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को शिक्षा ऋण शिविर, कृषि विभाग एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को केसीसी शिविर एवं आदिम जाति कल्याण विभाग को छात्रवृत्ति शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले में समस्त पात्र किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड जरूर बन जायें। उन्होंने कृषि विभाग को उत्कृष्ट किसानों से पुरष्कार हेतु आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिये। साथ ही फसल बीमा योजना का किसानों को लाभ दिलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि टीडीएस कटौती हेतु जिले का प्रत्येक विभाग टैन नंबर प्राप्त कर रिटर्न जरूर भरे। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अग्रिम आहरण का समायोजन उसी वित्तीय वर्ष में करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. सतेन्द्र सिंह ने भी टीएल प्रकरणों के तेजी से निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक समझाईश दी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे के श्रीवास्तव, एसडीएम श्रीमती सुरभि तिवारी, उप संचालक, सामाजिक न्याय श्री वीरेश सिंह बघेल, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री पी के गुरू, उप संचालक कृषि श्री इंद्रजीत सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
संयुक्त बैंच का आयोजन 9 एवं 10 को
छतरपुर/08 जुलाई/म0प्र0 राज्य महिला आयोग की संयुक्त बैंच का आयोजन सर्किट हाउस छतरपुर में 9 एवं 10 जुलाई को प्रातः 11 बजे से किया गया है। बैंच के दौरान संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें