श्रीनगर के सचिवालय भवन की कैंटीन में लगी भीषण आग. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

श्रीनगर के सचिवालय भवन की कैंटीन में लगी भीषण आग.

श्रीनगर के सचिवालय भवन की कैंटीन में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मचा है. अधिकारियों ने बताया कि सचिवालय में स्थित कार्यालय सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर खुलते हैं लेकिन इससे कुछ समय पहले ही मुख्य इमारत से लगे लकड़ी के दो मंजिला ढांचे से लपटें और काला धुआं निकलने लगा. उन्होंने बताया कि इमारत में शिक्षा मंत्रालय का कार्यालय और एक मेडिकल डिस्पेन्सरी है. देखते ही देखते इमारत आग की लपटों में घिर गई.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आग में कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गये हैं. अधिकारियों के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि क्या कोई कर्मचारी इमारत में फंसा है. दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

इस सचिवालय का लगभग साठ प्रतिशत भाग लकड़ी का बना होने के कारण आग ने भयावह रूप ले लिया है. जहां आग लगी है वह रिहायशी इलाका है. सुरक्षा के मद्देनजर आसपास में मौजूद घरों को खाली करा लिया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं: