नरकटियागंज (बिहार) की खबर (11 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (11 जुलाई)

दो फरारी गिरफ्तार

नरकटियागंज, स्थानीय शिकारपुर थाना अवर निरीक्षक अशोक कुमार, जीतेन्द्र कुमार ने अपने सहयोगी सैप के जवानों के साथ फरार अभियुक्तो के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए प्रकाश नगर निवासी सुरेश चैधरी को उनके घर से धर दबोचा और महुअवा निवासी गामा राम को, जो काण्ड संख्या 308/12 के फरार अभियुक्त है, अपने जवानों के सहयोग से छापामारी के दौरान घर से धर दबोचा। श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार फरारियों को बेतिया न्यायालय भेजने की प्रक्रिया जारी है।

भारी गवर्षा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

नरकटियागंज, अनुमण्डल क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियाँ उफान पर है। दोहरम, सिकटा, ओरिया, करताहाँ और तिलावे नदी के उफान व कटाव से लोग परेशान हैै। चमइनिया, कटहा, हरबोड़ा, मनियारी, पण्डई और बलोर नदियों मे उफान से गौनाहा और नरकटियागंज के लोग सांसत में हैं। धान के खेतो मे आवश्यकता से ज्यादा पानी भरा पड़ा है। जिससे फसल के बर्बाद होने के आसार है। पीडित थारू और अन्य सामान्य जाति के लोग अपने को सुरक्षित स्थान पर जाने की कवायद में जुट गये हैं। भसुरारी नहर के पूरब और पोखरिया में नरकटियागंज-बल्थर सड़क पर करीब 60 फीट वर्षा व बाढ का पानी करीब दो फीट उँचा बह रहा है। नरकटियागंज रक्सौल रेल खण्ड पर 9 जुलाई 13 की रात्री 8.30 बजे से रेलव ट्रैक पर पानी चढने के कारण रेलगाडियों का परिचालन ठप्प है।

सात दिनों में बिजली नहीं तो चरणबद्ध आन्दोलन करेगा राजद: भोला

नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष शेख भोला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विद्युत विभाग की अकर्मण्यता एवं स्थानीय विधायक की उदासीनता के कारण नगर परिषद नरकटियागंज का तीन चैथाई हिस्सा अंधेरे के साम्राज्य में  विगत 6 दिनों से डूबा है। फिर भी सुशासन की सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों के कान पर जुँ नहीं रेंग रहीं। विदित हो कि पिछले सप्ताह क्षेत्रीय विधायक सतीश चन्द्र दूबे ने नारियल फोड़कर शहरी क्षेत्र के फीडर का उद्घाटन किया था। उसके कुछ घंटे बाद से ही बिजली गायब हो गयी। विगत छव दिनो से पूरे शहर समेत दर्जनों गाँव अंधकार में है। जिसके कारण छात्रों का पठन-पाठन, व्यवसायियों का रोजगार, घरों में पानी और मोबाईल चार्ज भी नहीं हो पा रहा है। मुसलमानों के पवित्र रमजान के मौके पर भी सुशासन के मूुखिया नीतीश कुमार और स्थानीय विधायाक की चुप्पी रहस्यमयी है। राजद अध्यक्ष शेख भोला और कार्यकारी अध्यक्ष विपिन यादव ने चेतावनी दी है कि सात दिनो के अन्दर विद्युत आपूर्ति नहीं होगी तो चरणबद्ध आन्दोलन किया जाएगा।

सशक्तिकरण, स्वच्छता, पोषण पर किशोरियो का सबला प्रशिक्षण सम्पन्न

नरकटियागंज, समेकित बाल विकास परियोजना के केन्द्र संख्या 169 उत्तरी देवी स्थान केन्द्र पर राजीव गाँधी किशोरी सशक्तिकरण योजना सबला के अन्तर्गत सखी व सहेलियो का एक दिवसीय प्रशिक्षण गुरूवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षक धनन्जय कुमार वर्मा (डीएमएमटीटी) और गीता कुमारी (पर्यवेक्षिका) ने 11 वर्ष से 18 वर्ष की बच्चियों को पोषण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए विविध विषय वस्तु से उन्हे अवगत कराया। बढते उम्र में होने वाली शारीरिक परिवर्तन, संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति किशोरियो में जागरूकता लाने संबंधी बाते प्रशिक्षक ने किशोरियों को बतायी। किशोरियो में होने वाले रोग, एनिमिया, ऋतुचक्र(पीरियड) मंे गडबड़ी, सही उम्र में विवाह और टीकाकरण पर महिला पर्यवेक्षिका ने विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा कुमारी शर्मा, रीना विश्वास और उमा देवी व सहायिका मनोरमा देवी उपस्थित रहीं।

लैपटाॅप व 80000 रूपये की दिन-दहाड़े लूट, एक बाईक बरामद

नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) स्थानीय शिकारपुर थाना क्षेत्र के राजपुर-तुमकडि़या पंचायत के राजपुर मध्य विद्यालय के पास लुटेरों ने बाईक रोक कर दिनदहाड़े 80000 रूपये नकद लुट लिया और बैग छीन लिया जिसमें कियोस्क बैंकिंग के के सभी सामन मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक के सोनासती ग्राहक सेवा केन्द्र से नरकटियागंज जाने के क्रम में केन्द्र संचालक संदीप कुमार यादव के साथ राजपुर विद्यालय के पास लुटेरों ने उक्त घटना को करीब 1.45 बजे अंजाम दिया। लुटेरे आश्वस्त रहे होंगे कि संदीप अन्य दिन की तरह इसी रास्ते वापस लौटेगा, इस लिए संभवतः वे घात लगाकर पहले से बैठे थे और मौका मिलते ही लूट काण्ड कर सबको सकते मे डाल दिया। शिकारपुर पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, अवर निरीक्षक अशोक कुमार अपने दलबल के साथ सोनासती और घटना स्थल का निरीक्षण किया। संदीप कुमार यादव ने बताया कि लुटेरे यामाहा और सीडी डीलक्स पर सवार हो कर पूरब की ओर भागे। पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बरवा बाजार से एक यामाहा बाइक बरामद की गयी है। पुलिस का कहना है कि लुटेरों ने मोबाइल नहीं छीना अन्यथा हम उन्हे तुरन्त धर दबोचते। फिर भी प्रयासरत है कि लुटेरे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।




(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं: