एडली मंसूर होंगे मिस्र के कार्यवाहक राष्ट्रपति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 जुलाई 2013

एडली मंसूर होंगे मिस्र के कार्यवाहक राष्ट्रपति


मिस्र में सेना द्वारा राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद देश की सर्वोच्च संवैधानिक अदालत (एससीसी) के प्रमुख एडली मंसूर कार्यवाहक राष्ट्रपति होंगे। मिस्र के रक्षा मंत्री अब्देल-फताह अल-सीसी ने बुधवार को कहा कि मंसूर गुरुवार को अदालत के समक्ष इसके नए प्रमुख तथा देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंसूर (67) ने एसएससी के पूर्व प्रमुख न्यायाधीश माहेर अल-बेहीरी का स्थान लिया है। अल-बेहीरी का कार्यकाल जून में समाप्त हो गया।


मंसूर की नियुक्ति नए कानून के तहत हुई है। यह कानून वर्ष 2011 में तैयार हुआ था, जो अदालत को स्वतंत्रता प्रदान करता है और राष्ट्रपति की शक्तियां कम करता है। मंसूर ने इससे पहले वर्ष 1992 तक एससीसी के उप प्रमुख के रूप में सेवा दी थी। उनका जन्म काहिरा में हुआ था और उन्होंने वर्ष 1967 में काहिरा विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की डिग्री ली थी। उन्होंने वर्ष 1984 में मिस्र की राज्य परिषद के चांसलर के रूप में काम किया था और वर्ष 1992 में उस संस्था के अध्यक्ष बने।

कोई टिप्पणी नहीं: