गायिका एवं गीतकार केली मिनॉग कहती हैं कि उनके प्रशंसकों को यह जानकर निराशा होगी कि वह घर पर अति साधारण तरीके से रहती हैं। उन्होंने कहा कि घर पर उन्हें आरामदायक कपड़ों में रहना पसंद है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार मिनॉग ने कहा, "घर पर मैं बिल्कुल साधारण तरीके से रहती हूं। ऊंची एड़ी वाले जूते नहीं पहनती और आरामदायक कपड़े पहनती हूं।"
उन्होंने कहा, "वैसे मैं यह भ्रम बनाए रखना चाहती हूं कि घर पर भी मैं हर समय सुंदर कपड़ों और मेकअप में होती हूं, लेकिन यह सम्भव नहीं है। मुझे थोड़ा संतुलन बनाना पड़ता है। घर ही वह जगह है, जहां आप अपनी पसंद के आरामदायक कपड़े पहन सकते हैं।" मिनॉग ने अपनी नई किताब 'केली फैशन' में अपने करियर के चुनिंदा कार्यक्रमों में अपनाए गए फैशन का संकलन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें