शहीद एसपी अमरजीत को रामदेव की श्रद्धांजलि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

शहीद एसपी अमरजीत को रामदेव की श्रद्धांजलि

रांची। योग गुरु रामदेव ने कहा कि नक्सलवाद, माओवाद देश के लिए नासूर बन चुके हैं। विस्थापन और खनिज संपदा की लूट से त्रस्त आवाम की आवाज बनने के लिए इसका जन्म हुआ था। पर आज इसका अपराधीकरण हो गया है। यह लोकतंत्र को खोखला कर रहा है। श्री रामदेव आज पाकु़ड़ के शहीद एसपी अमरजीत बलिहार के घर श्रद्धांजलि देने गए थे। पत्थलकुदवा स्थित स्व. बलिहार के घर पर उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद से ही झारखंड नक्सलवाद की चुनौतियों का सामना कर रहा है। पहले भी कई पुलिस जवान, अधिकारी शहीद हुए हैं। इस समस्या का समाधान अब जरूरी है। इससे पूर्व स्वामी रामदेव ने झामुमो प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से उनके आवास पर भेंट की। आधे घंटे तक चले इस मुलाकात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। राज्य में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन की ओर से सरकार बनाने की प्रक्रिया जारी है। कांग्रेस रामदेव के निशाने पर है और ऐसे हालात में रामदेव और शिबू सोरेन की भेंट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।    


कोई टिप्पणी नहीं: