बार डांसर को बार में डांस करना अधिकार : सुप्रीम कोर्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

बार डांसर को बार में डांस करना अधिकार : सुप्रीम कोर्ट


सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को बार नर्तकियों के पेशा जारी रखने के अधिकार पर अपनी मुहर लगा दी, मगर कहा कि बार नर्तकियां उन्हीं बारों में नृत्य कर सकेंगी, जिनके पास राज्य सरकार से इसका लाइसेंस प्राप्त होगा। प्रधान न्यायाधीश अल्तमस कबीर और न्यायमूर्ति एस.एस. निज्जर ने बार नर्तकियों के अधिकार को बरकरार रखते हुए महाराष्ट्र सरकार की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें बंबई उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें पुलिस के आदेश को रद्द कर दिया गया था। महाराष्ट्र पुलिस ने अपने आदेश के तहत तीन सितारा से नीचे की श्रेणी वाले होटलों में नृत्य पर रोक लगा दी थी।

फैसला सुनाते वक्त न्यायाधीश निज्जर ने कहा कि उन्होंने अनुच्छेद 19 (ए) के अंतर्गत बार नर्तकियों के अधिकार के प्रश्न को स्पर्श नहीं किया।बार नर्तकियों ने दलील दी थी कि पुलिस का आदेश उनके प्रति भेदभावपूर्ण होने के अलावा आजीविका कमाने के उनके अधिकार का हनन है। उन्होंने यह दलील भी दी थी कि वह आजीविका चलाने के लिए नृत्य के अलावा कोई दूसरा हुनर नहीं जानतीं।

कोई टिप्पणी नहीं: