पश्चिम बंगाल में फिल्म पत्रकारों की संस्था की शुरुआत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जुलाई 2013

पश्चिम बंगाल में फिल्म पत्रकारों की संस्था की शुरुआत


Journalist
पश्चिम बंगाल में फिल्म पत्रकारों और समीक्षकों को एक मंच के जरिए राज्य के फिल्म उद्योग के विभिन्न पहलुओं पर उनके शोध एवं लेखन कार्य को बढ़ावा देकर उन्हें एकजुट करने के लिए वेस्ट बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोशियएशन (डब्ल्यूबीएफजेए) की शुरुआत मंगलवार को की गई। विश्व प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन और अभिनेता सौमित्र चटर्जी और अन्य हस्तियों की देखरेख में यह मंच प्रतिष्ठित क्षेत्रीय फिल्म उद्योग के विश्लेषण, अध्ययन और प्रचार का प्रयत्न करेगा। 

चटर्जी ने इस संस्था का प्रतीक चिन्ह जारी करने के दौरान कहा, "हम फिल्म पत्रकारों के साथ हैं। हमें उम्मीद है कि यह पत्रकारों के अभियान को आगे बढ़ाएगा और फिल्म उद्योग के बेहतर रूप को दिखाएगा।"  बेहद कम राशि पर इस संस्था की सदस्यता पाने के बाद पत्रकार कार्यशाला, सम्मेलन और संगोष्ठि के जरिए अपने काम को निखार सकेंगे।

एक ट्रस्ट के रूप में शुरू हुई डब्ल्यूबीएफजेए नई संस्थाओं और फिल्म अध्ययन की संस्थाओं को वित्तीय एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही फिल्म अध्ययन से जुड़े छात्रों की आर्थिक जरूरत भी पूरी की जाएगी। शहर के रोटरी सदन स्थित डब्ल्यूबीएफजेए के जरिए पत्रकारों को उनके लेखन कार्य और फिल्म उद्योग को दी गई उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: