बेतिया (बिहार) की खबर (30 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 जुलाई 2013

बेतिया (बिहार) की खबर (30 जुलाई)

बैंकों की सुरक्षा के लिए एसडीपीओं ने की बैठक

bihar map
रामनगर (प.च.) बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ ललन कुमार सिन्हा ने यहां के सभी बैंकों के अधिकारियों के साथ थाना परिसर में बैठक की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों से बारी बारी से उनके बैंकों के सुरक्षा प्रबंधन के विषय में जानकारी लेने के बाद जरुरी दिशा निर्देश दिये। श्री सिंहा ने कहा कि बैंकों में आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखा जाए वही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। वहीं बैंक कर्मियो से कहा कि पुलिस के वरिय पदाधिकारियों एवं थानाघ्यक्ष के साथ साथ दारोगा का भी मोबाइल नम्बर एवं टेलिफोन न0 को अंकित कर रखें। बैठक के दौरान बैंकों के सुरक्षा से संबंधित बैंक अधिकारियों द्वारा दिये गये सुझाव  को भी गंभीरता से सुनंे। बैठक में पुलिस निरीक्षक एम रहमान थानाध्यक्ष भागिरथ प्रसाद भारतीय स्टेट बैंक रामनगर शाख के प्रबंधक राजिव रंजन कुमार श्रीवास्तव स्टेट बैंक भावल के सुनिल कुमार वर्मा स्टेट बैंक हरिनगर के विजय कुमार ग्रामीण बैंक सेन्ट्रल बैंक सहकारिता बैंक के प्रतिनिधि राकेश कुमार शामिल रहे। 

मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

रामनगर (प.च.)डैनमरवा हरिजन कल्याण समिति के अध्यक्ष खेदारू राम ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेज कर गांव के अवशेष भू-हदबंदी की जमिन को गरिबों में बाॅंटने की गुहार लगाई है। श्री राम ने अपने ज्ञापन में कहा है कि गांव के हीं एक परिवार का भू हदबंदी वाद स0144/95-96 में अपर समाहर्ता बेतिया के द्वारा अवशेष घोषित की गई लगभग 62 एकड भूमि अवशेष को यहां के भूमिहिनों के बीच वितरण कराने उकी गुहार लगाई है। हरिजन कल्याण समिति ने अभी तक उस भूमि को भूधारी के कब्जे में होने पर आपति जताई है। साथ हीं अक तक भूमि का वितरण नहीं किये जाने की मामले की जांच कर दोषि अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

इंदिरा आवास व कूपन वितरण में अनियमितता का विरोध

बेतिया (का.स.)लौरिया के भाकपा कार्यालय में जंगबहादूर ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हूई।बैठक में इंदिरा आवास व कूपन वितरण में किये जा रहे अनियमितता पर रोष व्यक्त किया गया। जिला भाकपा नेता कामरेड तेज प्रताप सिंह ने कहा कि प्रखण्ड के गोनौली डूमरा व बेलवा लखनपुर पंचायत में कूपन वितरण में बहुत ज्यादा धांधली हुआ है। याहां के सैकडों लोग कूपन के लिए पंचायत से लेकर प्रखण्ड तक दौर रहें है। अंचल अध्यक्ष विश्वनाथ राय ने कहा कि कुछ लोग पंचायत में खुलेयाम कूपन का बिक्री कर रहें है। शंभु पाण्डेय ने कहा कि इंदिरा आवास रशि वितरण में भी प्रतिक्षा सूची में मनमानी ढंग से फेर बदल किया जा रहा है। बैठक में बाके बैठा कांती देवी रामएकवाल राव किशुन ठाकुर चंदन राव आदि शामिल रहे।

सीएस ने पीएचसी प्रभारी के वेतन पर लगाई रोक मांगा स्पष्टीकरण

बेतिया (प.च.)बिना सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थ्ति रहने के कारण सीएस ने मैनाटाॅंड के पीएचसी प्रभारी के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण देने की मांग की है। सिविल सर्जन डा0 गोपाल कृष्ण ने बताया कि गत 27 जुलाई को पीएचसी मैनाटाॅंड का औचक निरीक्षण के क्रम में जन प्रतिनिधि एवं आम जनता ने बताया कि डाॅॅॅ0 मो0 अब्दुल सलाम हमेशा मुख्यालय से अनुपस्थित रहते है। 

टीएचआर का वितरण सम्पन्न, जन प्रतिनिधि करते हैं भयादोहन

नरकटियागंज(पच) प्रखण्ड स्थित आईसीडीएस कार्यालय में स्थायी सीडीपीओ की नियुक्ति नहीं होने के कारण समेकित बाल विकास परियोजना कार्य प्रभावित होता दिख रहा है। उल्लेखनीय है कि विभिन्न केन्द्रों केा समय पर पोषाहार नहीं मिलने के कारण नरकटियागंज में 15 जुलाई के बदले 30 जुलाई 13 को टीएचआर सम्पन्न हुआ। महिला पर्यवेक्षिकाएँ बताती है कि बैंक की उदासीनता के कारण ऐसा हुआ। विगत दिनो अनुमण्डल पदाधिकारी विजय कुमार पाण्डेय और प्रभारी सीडीपीओ सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बासुदेव बैठा निराला के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की एक बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी ने कहा कि सभी सेविका नियमानुसार कार्य सम्पादन करे। उन्हें किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। उधर सेविकाओ का कहना है, पोषाहार का वितरण पंचायत के हवाले कर दिया जाए। क्यांेकि जनप्रतिनिधि और अधिकारी सिर्फ पोषाहार को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं का भयादोहन करते हैं। सेविकाओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि प्रभारी अधिकारी पहले अपने कार्य का निपटारा करते है, उसके बाद प्रभार वाले विभाग का कार्य सम्पादित करते हैं। जिसको लेकर सरकार की कल्याणकारी योजनाएँ पिछड़ जा रहीं हैं। नगर परिषद की महिला पर्यवेक्षिका गीता कुमारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आज हुए टीएचआर के संबंध में कही से कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नयी नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है, बावजूद इसके सरकार की योजनाओं पर सख्ती से अमल किया जा रहा है।

मिल प्रबंधन की हिटलरशाही से मंदिर निर्माण कार्य ठप्प

नरकटियागंज(पच) स्थानीय शहर स्थित न्युुु स्वदेशी सुगर मिल्स के प्रबंधन की बेरूखी से नरकटियागंज की आम जनता काफी क्षुब्ध है। उल्लेखनीय है कि चीनी मिल प्रबंधन की हिटलरशाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भागवत चैबे की जमीन पर अंचल अधिकारी के आदेश के बावजूद मिल प्रबंधन अपना दावा छोड़ता नहीं दिख रहा है। गौरतलब है कि भागवत चैबे की जमीन खतियानी है, उक्त जमीन पर चीनी मिल अपना दावा कर रहा है। इतना ही नहीं अयोध्या में मंदिर निर्माण की बात करने वाली एक पार्टी के लोग भागवत चैबे के द्वारा निर्माण कराये जा रहे मंदिर के कार्य को रोके जाने के बाद एक बार भी मिल प्रबंधन के विरूद्ध आन्दोलन नहीं किया! शिकारपुर थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान और अंचलाधिकारी अवध किशोर ठाकुर के स्थल निरिक्षण के उपरान्त भागवत चैबे को आश्वासन मिला कि अब उनकी जमीन खाली करा दी जाएगी अलबत्ता प्रशासन के चले जाने के बाद फिर वही कहानी दुहराई जा रही है। गरीब ब्राह्मण दर दर की ठोकरे खाने को विवश है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

मझौलिया(पच) राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत हेल्थ केयर सेंटर मझौलिया के तत्वाधान में उत्क्रमीत मध्य विद्यालय अहवर शेख के प्रांगण में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 500 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हेल्थ केयर संेटर के डाॅ0 शमीम ने बताया कि प्रखण्ड के 29 पवंचायत में तिथिवार शिविर लगाकर मुख्य ग्रामीण केन्द्रो पर शिविर लगाकर निःशुल्क चिकित्सा जाँच की जाएगी। उन्होंने शिविर की सफलता के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की ।

कोई टिप्पणी नहीं: