जनपद स्तर पर स्वरोजगार शिविरों का आयोजन
खंडवा (30 जुलाई) - जिला खंडवा में संचालित विभिन्न महात्वकांक्षी स्वरोजगार योजनाओं के लिये शिविर जनपद स्तर पर जनपद पंचायत भवन में आयोजित किये जा रहे हैं। कलेक्टर नीरज दुबे के आदेशानुसार खंडवा एवं छैगाँवमाखन जनपद में 2 अगस्त, खालवा एवं पंधाना जनपद में 3 अगस्त, पुनासा एवं हरसूद जनपद में 6 अगस्त तथा किल्लौद (बिल्लौद) जनपद पंचायत में 7 अगस्त, 2013 को शिविर लगेगा। कलेक्टर श्री दुबे ने अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिये हैं कि संबंधित जनपद क्षेत्र की वित्तीय संस्थानों के शाखा प्रबध्ांक एवं फिल्ड स्टाॅफ को शिविर में सहभागिता कराये जाने की सुनिश्चिता की जावे। जिसमें ऋण प्रकरणों में गुणवत्ता एवं हितग्राही का चयन किया जाकर उनके प्रकरण योजनाओं के प्रावधानतः सक्षम समिति से अनुमोदित कराये जाने के उपरांत संबंधित वित्तीय संस्थानों को प्रेषित किये जा सके। विभिन्न महात्वाकांक्षी स्वरोजगार योजनाओं के प्रेषित किये गये प्रकरणों में स्वीकृतियाँ साथ ही स्वीकृत प्रकरणों में ऋण वितरण भी कराये जाने की सुनिश्चितता करायी जाना उपयुक्त होगी।
कलेक्टर ने की जनसुनवाई
खंडवा (30 जुलाई) - आज कलेक्टर नीरज दुबे ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याओं को सुना एवं आवेदन प्राप्त किये। कलेक्टर श्री दुबे ने व्हीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तहसीलदार एवं जनपद पंचायतों के सी.ई.ओ. को पेंडिंग प्रकरणों के संबंध में लेकर जवाब-तलब किये तथा कार्यवाही कर निराकरण के निर्देश दिये। आज जनसुनवाई में अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, संयुक्त कलेक्टर सी.एल.सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल, नगर पालिक निगम आयुक्त एस.आरसोलंकी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। ग्राम पंचायत नावली के ग्राम सहेजला से आये आवेदक सुगनबाई, शंकरसिंह, मोतेसिंह तथा रमेश प्रजापत ने अपने आवेदन में सिंचाई तालाब का निर्माण होने पर डूबी भूमि का मुआवजा कम मिलने की शिकायत करते हुये पुनः सर्वे करने तथा सही मुआवजा दिलाने की माँग की। ग्राम बेडि़याँव से आये ग्रामीणों द्वारा पंच-परमेश्वर योजना के तहत् बनाये जा रहे सड़क निर्माण में घटिया सामग्री तथा गुणवत्ताविहीन कार्य की शिकायत करते हुये सरपंच-सचिव के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। सांईनाथ काॅलोनी रहवासियों द्वारा खुदे हुये सी.सी.रोड़ को पुनः पहले जैसा बनाने तथा बंद नाली को खुलवाकर गंदे पानी की निकासी कराने हेतु आग्रह किया। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा प्रकरण संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु प्रेषित किये।
मत्स्योद्योग द्वारा 50 प्रतिशत् अनुदान पर 2 लाख रूपये आवंटन प्रदाय
खंडवा (30 जुलाई) - मत्स्योद्योग द्वारा संचालित योजनांतर्गत जिले के मछुआरों को 50 प्रतिशत् अनुदान पर नाव तथा जाल प्रदाय करने हेतु वर्ष 2013-14 के लिये 2 लाख रूपये का आवंटन प्राप्त हुआ है। सहायक संचालक मत्स्याद्योग विभाग ने जिले के समस्त मछुआरों को विभागीय योजना से लाभ प्राप्त करने हेतु ग्राम पंचायत के माध्यम से अनुसंश सहित अपने आवेदन विकासखण्ड प्रभारी सहायक मत्स्य अधिकारी, मत्स्य निरीक्षकों को प्रस्तुत करने के लिये कहा है ताकि आवेदनों को जिला पंचायत कृषि स्थाई समिति से अनुमोदन कराया जा सके। अनुमोदन पश्चात् नाव खरीदी पर अधिकतम रूपये 4 हजार एवं जाल खरीदी पर अधिकतम रूपये 4000 का अनुदान विभाग द्वारा प्रदाय किया जायेगा।
शांति समिति की बैठक सम्पन्न
खंडवा (30 जुलाई) - कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शहर काजी हामीद अंशारी, पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा, अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, सिटी मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह कवचे, संयुक्त कलेक्टर सुरेशचंद्र वर्मा एवं सी.एल.सोलंकी, खंडवा, एस.डी.एम. हरीसिंह चैध्ारी, नगर निगम आयुक्त एस.आर.सोलंकी, अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी तथा शांति समिति के अन्य सदस्य उपस्थित हुये। कलेक्टर नीरज दुबे द्वारा बैठक में अधिकारियों से आगामी दिनों में ईद् उल फित्र, जन्माष्टमी, गोगा नवमी का पर्व सद्भाव, शांति पूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाये जाने के संबंध मेें विस्तार से चर्चा की गई। पर्वों के दौरान समुचित साफ-सफाई एवं आवश्यक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम एसआर.सोलंकी को निर्देशित किया गया। इसके अलावा शहर में यातायात व्यवस्था एवं शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिये गये। यह भी सुझाव दिया गया कि इस दौरान समिति के सदस्यों का भी सहयोग लिया जाये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें