कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा पर देश को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि भाजपा देश को विविधता और साम्प्रदायिकता में यकीन रखने वालों के बीच बांटने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा, "भाजपा देश को विविधता और साम्प्रदायिक विचारधारा में यकीन रखने वालों के बीच बांटना चाहती है।"
भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को आड़े हाथों लेते हुए तिवारी ने कहा, "वह बहुत वरिष्ठ नेता हैं। जब भाजपा उन्हें महत्व देना शुरू करेगी, तो हम उन्हें जवाब देंगे।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें