भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के पास गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो की आलोचना करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि वह अपने विकास के एजेंडे पर तीन चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने टाइम्स नाउ चैनल से कहा, "कांग्रेस जिन मुद्दों को लेकर उन्हें गुजरात में नहीं हरा सकी, अब उन मुद्दों के बारे में दिल्ली में बातें कर रही है।"
सीतारमन ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय और योजना आयोग ने भी गुजरात के विकास को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, "इसलिए इन मुद्दों पर ठोस बहस होनी चाहिए और सिर्फ बयानबाजी नहीं होनी चाहिए।"
सीतारमन, कांग्रेस द्वारा मोदी पर किए गए एक जवाबी हमले का जवाब दे रही थीं। कांग्रेस ने मोदी द्वारा रविवार को दिए गए उस भाषण पर जवाब दिया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस गरीबी मिटाने में नाकाम साबित हुई और अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए धर्मनिरपेक्षता का लबादा ओढ़ रही है। कांग्रेस ने जवाब में कहा कि विकास के आंकड़े में गुजरात राष्ट्रीय औसत से पीछे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें