मध्यावधि चुनाव के लिए भाजपा तैयार : अनंत कुमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

मध्यावधि चुनाव के लिए भाजपा तैयार : अनंत कुमार


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि यदि देश में मध्यावधि चुनाव होता है तो वह इसके लिए तैयार है। भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी के नेता अनंत कुमार ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "हमारी संसदीय बोर्ड ने निर्णय लिया है कि हम मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं।"


भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार संसद का सामना नहीं कर पा रही है, जो इस बात का संकेत है कि सरकार कभी गिर सकती है और इसे घटक दलों का समर्थन हासिल नहीं है। उन्होंने कहा, "भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। इसके लिए संसदीय बोर्ड तथा अन्य समितियां, जिसका हम गठन कर रहे हैं, लगातार काम करेंगे।"



अनंत कुमार ने कहा, "भ्रष्टाचार, देश की आर्थिक स्थिति और कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की हर मोर्चे पर विफलता चुनाव में हमारे मुख्य मुद्दे होंगे।" संसदीय बोर्ड की बैठक में भाजपा की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी, पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज तथा अरुण जेटली सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: