बोधगया विस्फोट के सिलसिले में 1 गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

बोधगया विस्फोट के सिलसिले में 1 गिरफ्तार


बिहार पुलिस ने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में रविवार को हुए सिलसिलेवार नौ बम विस्फोटों के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज से उसकी संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि विनोद मिस्त्री नामक व्यक्ति को रविवार देर शाम गया जिले में बाराचट्टी पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले एक गांव से गिरफ्तार किया गया। उसका पहचान-पत्र मंदिर परिसर में पाया गया था।


बाराचट्टी नक्सलियों के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मंदिर परिसर में उसका पहचान-पत्र मिलने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।"


बोधगया में सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही और भी गिरफ्तारियां की जाएंगी। जिले के अधिकारियों ने कहा कि मंदिर परिसर में लगाए गए 16 में से 15 सीसीटीवी कैमरे घटना के वक्त काम कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: