नरकटियागंज (बिहार) की खबर (08 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (08 जुलाई)

राष्ट्रीय श्रमिक संघ अन्य संगठन से करेगा संबद्धता: अर्जुन

नरकटियागंज, स्थानीय न्यु स्वदेशी सुगर मिल्स मंे भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध राष्ट्रीय श्रमिक संघ की स्थानीय इकाई की त्रैमासिक बैठक रविवार को रामजानकी मंदिर में अपराह्न तीन बजे सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता अर्जुन भारतीय ने की, बैठक के दौरान संघ को भंग किये जाने संबंधी प्रकाशित विभिन्न समाचार पत्रों की खबर पर दुःख व्यक्त किया। श्री भारतीय ने कहा कि राष्ट्रीय श्रमिक संघ को भंग करने का अधिकार किसी संगठन को नहंीं है, सर्व सम्मति से यह निर्णय भी लिया गया कि संगठन किसी अन्य संगठन से संबद्धता कर सकता है। संगठन के संयुक्त सचिव सह सलाहकार संजय कुमार चैरसिया के चीनी मिल के फिटर काॅलोनी स्थित अपने परिवार से मिलने पर पाबंदी कार्यपालक अध्यक्ष चन्द्रमोहन ने विगत एक सप्ताह से लगा दी है। संगठन के सदस्यो ने कार्यपालक अध्यक्ष की इस कार्रवाई को अमानवीय करार दिया है। चीनी मिल के कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई करने के बाद उसे जीवन यापन भत्ता नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावे अन्य कई कर्मचारियों के उपर प्रबंधन द्वारा दमनात्मक कार्रवाई की जा रही हैं, विद्वेषपूर्ण कार्रवाई से सभी कर्मी आहत हैं। अलबत्ता बिल्ली के गले में घंटी बांधे तो कौन ? स्थिति यह है कि कोई कर्मचारी प्रबंधन के तानाशाही कि खिलाफ मुँह खोलने की हिमाकत नहीं करता! राष्ट्रीय श्रमिक संघ ने मिल प्रबंधन को चेतावनी दी है कि श्रमिको की भूखमरी को दूर करने का प्रयास नहीं किया जाता है तो चरणबद्ध आन्दोलन संघ द्वारा चलाया जाएगा। आन्दोलन के दौरान अप्रियघटना की पूरी जिम्मेदारी चन्द्रमोहन सिंह चैहान की होगी। उक्त आशय की जानकारी संघ की विज्ञप्ति द्वारा दी गयीं। बैठक मे आरएन शर्मा, झुलन राउत, पन्ना लाल भगत, फुलेना, जोखू साह, किरण शंकर प्रसाद, मनोज कुमार मिश्र, रामाज्ञा हाजरा, भैरो प्रसाद, शिवकुमार वर्मा, रामचन्द्र गिरी, रविन्द्र मिश्र, राकेश तिवारी व अन्य सदस्य शामिल हुए।

वर्षा ने खोली नप की पोल, रेलवे में जीआरपी बैरक जलमग्न

नरकटियागंज, नरकटियागंज में भारी वर्षा के बाद शहर की हालत नारकीय हो गयी। विभिन्न चैक चैराहो पर वर्षा का पानी व सफाई नहीं होने से कीचड़ इस कदर फैला है कि लोगो का चलना मुहाल है। वार्ड नम्बर तीन में रहने वालों की हालत और भी दयनीय है, वहाँ कीचड़ व पानी की वजह से पैदल चलना मुश्किल है। गौरतलब है कि शहंशाह सिद्दिकी ने मुहल्ले वासियों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन नप अध्यक्ष को दिया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। सोनारपट्टी रोड, मेन मार्केट रोड नम्बर दो, गुरूद्वारा रोड, आर्य समाज रोड के दूकानो मंे पानी घुस जाने से लाखों की सम्पत्ति बर्बाद हो गयी। वर्मा सोनी, विश्वकर्मा, मन्नान अंसारी, अरविन्द कुमार, गुडडू कुमार, सिन्टू पाण्डेय, रैफूल मियाँ, रोजिद मियाँ, गोपीचन्द, बबलू राव, पुरूषोतम झा, राजा मास्टर और प्रकाश की दूकानो में वर्षा का पानी घुसने से लाखों की राष्ट्रीय सम्पत्ति बर्बाद हो गयीं। इसके अलावे वार्ड नम्बर 14 के मुस्मात शांति देवी, राजेन्द्र पासवान, रामचन्द्र पासवान की विधवा के घर में वर्षा का पानी घुसा जिससे गरीबों के खाने के लाले पड़ गये है। वर्षा के इस प्रकोप से रेलवे भी अछूता नहीं, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक-दो पर बारिश के दौरान यात्रीगण इधर-उधर दौड़ते भागते नजर आये, क्योंकि छतें टपक रहीं थी। रेलवे के जीआरपी बैरक में पहले से छत टपक रहा था, उसपर वर्षा का पानी घुस आया। जीआरपी के जवानों ने कहा कि एक करेला दूजा नीम चढा वाली कहावत चरितार्थ होता नज़र आ रहा है। इसकी खबर जब थानाध्यक्ष बासुदेव राय ने उच्चाधिकारियों को दी तो जीआरपी के पुलिस उप अधीक्षक ने नरकटियागंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होेने कहा कि जीआपी बैरक वाकई रहने लायक नहीं है। उन्होने कहा कि मजबूरन राजकीय रेल पुलिस के जवान वहाँ रहने को विवश है। रेलवे डीएसपी ने कहा कि राजकीय रेल पुलिसकर्मियों के रहने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में राजकीय रेल थाना के स्थानीय अध्यक्ष बासुदेव राय के साथ डीएसपी रेल ने रेलवे के पुराने कैरेज एवं वैगन कार्यालय को देखा, उसकी हालत से भी वे संतुष्ट नहीं दिखे।

नीतीश विरोध के अलावे भाजपाइयों के पास कोई मुद्दा नहीः शाहनवाज

नरकटियागंज, छात्र जद यु अब 11 अगस्त 2013 से छात्र समागम के नाम से जाना जाएगा। इसकी स्थापना दिवस को समारोह पूर्वक मनाने की तैयारी जारो पर है। छात्र जद यु के प्रदेश सचिव शाहनवाज रिजवान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पास नीतीश विरोध के अलावे कुछ बचा ही नहीं कि वे कुछ करे। नीतीश कुमार के किये कार्यो को अपनी उपलब्धि बताकर भाजपाइयों ने बिहार की भोली भाली जनता को गुमराह करने का काम किया है। उनकी आगे की रणनीति भी आवाम को गुमराह करने की है, भाजपा का कहना है कि 2014 के संसदीय चुनाव में जद यु का सफाया हो जाएगा। श्री रिजवान ने कहा कि मध्य प्रदेश, छतीसगढ, गुजरात समेत देश के करीब आधा दर्जन राज्यो में भाजपा दिख रही है, शेष जगहो पर उसका कोई वजूद नहीं, बावजूद इसके भाजपायी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे है। इसरत जहाँ मामले को हवा देते हुए छात्र जदयु नेता ने कहा कि मोदी अल्पसंख्यक विरोधी है। वैचारिक शुन्यता के दौर से गुजर रही भाजपा के लोग, इसके अलावे और क्या कर सकते है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शाहनवाज रिजवान ने कहा कि बाबू भाई बोखारिया, माया कडनानी अमीत शाह के सरपरस्त कौन है ये भाजपाइ क्यों नही बताते। छात्र समागम के स्थापना के मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार होगे। नीतीश कुमार विकास पुरूष है और उनकी गाड़ी बिहार की जनता नहीं रोकेगी। यहा प्रगति मतलब नीतीश है कोई और नहीं।




(अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: