सोनिया ने खाद्य सुरक्षा अध्यादेश पर बैठक बुलाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

सोनिया ने खाद्य सुरक्षा अध्यादेश पर बैठक बुलाई


संप्रग सरकार के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्यादेश को शीघ्र लागू करने की इच्छुक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पार्टी के मुख्यमंत्रियों और राज्य इकाई के अध्यक्षों की 13 जुलाई को एक बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी चाहती हैं कि राज्यों में कांग्रेस सरकारें भोजन के अधिकार को शीघ्र लागू करें, जिससे गरीब लोग इसके असर को महसूस कर सकें। 


कांग्रेस को उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव में यह अध्यादेश खेल का रुख बदलने की क्षमता रखता है। सूत्र ने कहा कि यह आम धारणा है कि विपक्ष के शासन वाली राज्य सरकारें इस अध्यादेश को लागू करने के प्रति अधिक उत्साहित नहीं हैं, जिसका उद्देश्य 1.2 अरब की भारतीय आबादी के 67 प्रतिशत (करीब 80 करोड़ लोगों) हिस्से को रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना है। 



यह जानते हुए कि कांग्रेस शासित राज्यों में भी यह अध्यादेश लागू होने में कुछ समय लगेगा, कांग्रेस नेतृत्व जानता है कि किसी भी योजना का चुनावी लाभ उसके जमीनी स्तर पर लागू होने पर निर्भर करता है। इसे देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व कोई मौका गंवाना नहीं चाहता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: