बुर्का जैसे बयानों से भाजपा का वोट नहीं बढ़ने वाला : नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जुलाई 2013

बुर्का जैसे बयानों से भाजपा का वोट नहीं बढ़ने वाला : नीतीश


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से उनका अलग होने का फैसला सही है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि बुर्का जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वोट नहीं बढ़ने वाला बल्कि ऐसे शब्दों से वातावरण गंदा होता है। पटना में मुख्यमंत्री आवास पर 'जनता दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर एक समुदाय की महिलाएं बुर्का पहनती हैं तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दू महिलाएं भी सिर पर कपड़ा रखती हैं। 

मुख्यमंत्री ने ऐसे बयान देने वाले नेताओं को अपनी जुबान पर काबू रखने की सलाह देते हुए कहा कि दूसरे धर्म की इज्जत करना भी सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोगों के कारण ही उन्होंने राजग से नाता तोड़ा है, जो सही कदम है, अब उनकी पोल खुल गई है।  मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि आज जब महंगाई और भ्रष्टाचार से मिलकर लड़ने की जरूरत थी तब एक पार्टी की जिद के कारण सबकुछ बिगड़ गया।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

ye pagal ho gaya hai