नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 13 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जुलाई 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 13 जुलाई )

आज दस गाॅवों में पहुंचेगे सुशासन दल 

नीमच 15 जुलाई 2013,जिला कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल की पहल पर जन समस्याओं के निराकरण के लिए अभिनव पहल की गई है। इसके तहत जिले में आज 16 जुलाई 2013 से सुशासन अभियान की शुरूआत की जा रही है। यह अभियान एक माह तक चलेगा। इस दौरान आज से सुशासन सप्ताह  मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के पहले दिन अधिकारियों के पाॅच दल दस गाॅवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेगें। साथ ही गाॅवों में योजनाओं के क्रियान्वयन एंव विकास कार्यो की प्रगति की मौके पर ही समीक्षा करेगें। इसी क्रम में  आज 16 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल के नेतृत्व में सुशासन दल जावद तहसील के ग्राम माण्डा व दडोली पहुचंकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका मौके पर ही निराकरण करेगें।इसी तरह अपरकलेक्टर के नेतृत्व वाला सुशासन दल आज ढाकनी व ख्ेाडली, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद के नेतृत्व में गठित सुशासन दल खातीखेडा व ग्वालियरकला, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनासा के नेतृत्व में गठित सुशासन दल  मंगलवार को चेनपुरिया  एंव खिमलाब्लाॅक, पहुचंकर गामीणों की समस्याओं का निराकरण करेगा। 

सैना भर्ती रेैली के लिए नवयुवक प्रशिक्षण प्राप्त करें

नीमच 15 जुलाई  2013, जिले के नवयुवकों को जो सेना भर्ती रैली झाबुआ मं चयनित हुए है। उन्हे सचित किया गया है। कि भी नवयुवक 28 जुलाई 2013 को महूं में होने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होगों ,उनके लिए कलेक्टर नीमच, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी  , मन्दसौर और जिला शिक्षा अधिकारी नीमच के सहयोग से लिखित परीक्षा के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम 13 से 19 जुलाई 2013 तक (रविवार को छोडकर)सरकारी हाई सेकण्ड्र्ी स्कूल क्रमांक-2 सरकारी अस्पताल के सामने प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। सभी को नोट बुक व लेखन सामग्री अपने साथ लाना है,एंव रहने व खाने की व्यवस्था स्वयं ही करना है। इस ट्र्ेनिंग कार्यक्रम से प्रोत्साहित होकर नीमच जिले की कई प्रशिक्षण संस्थानों ने सहयोग का प्रस्ताव रखा है। जिनका स्वागत् किया गया है। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डा0 राजेश प्रकाश निगम ने दी ।

सैनिक कल्याण के लिए बैठक आज

नीमच 15 जुलाई  2013, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, मंदसौर द्वारा नीमच जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एंव आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के लिए त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज 16 जुलाई 2013 को दोपहर दो बजे कलेकट्र्ेट सभागृह नीमच में कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल की अध्यक्षता में किया जा रहा है। सभी सेैनिक ,विधवाएं तथा आश्रित इस त्रैमासिक बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान अवश्य करवाएं। 

कोई टिप्पणी नहीं: