झारखंड से राष्ट्रपति शासन हटाने की मंजूरी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

झारखंड से राष्ट्रपति शासन हटाने की मंजूरी.

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने झारखंड से राष्ट्रपति शासन को हटाने को आज मंजूरी दे दी। झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की साझा सरकार बनने के संकेत को देखते हुए केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने का फैसला किया है। 
        
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गयी। झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद ने राज्य में लोकप्रिय सरकार के गठन का रास्ता साफ करते हुए कल केन्द्र सरकार से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन समाप्त करने की अनुशंसा की थी।     
     
झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने नौ जुलाई को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था और अपने समर्थन में 43 विधायकों की सूची सौंपी थी। झारखंड विधानसभा की कुल सदस्य संख्या 82 है और बहुमत के लिए 42 का जादुई आंकड़ा चाहिए।   

कोई टिप्पणी नहीं: