हॉलीवुड में बने रहना मुश्किल : मैगी गिलेनहॉल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

हॉलीवुड में बने रहना मुश्किल : मैगी गिलेनहॉल


हॉलीवुड अभिनेत्री मैगी गिलेनहाल कहती हैं कि वह हॉलीवुड की गलाकाट प्रतिस्पर्धा की अब तक आदी नहीं हो पाई हैं। 'एडेप्टेशन' और 'क्रेजी हार्ट' जैसी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली 35 वर्षीय गिलेनहॉल को अब भी अपने करियर के बारे में कभी-कभी संदेह होने लगता है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके ' के मुताबिक, गिलेनहॉल ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं उतनी सख्त नहीं हूं, जितना खुद को दिखाती हूं। हॉलीवुड में काम करना और यहां बने रहना हालांकि बेहद कठिन है, लेकिन रोमांचक भी है। मैं मजे में अपना काम करती हूं।" 


गिलेनहॉल ने कहा, "मैं फिल्म के हिसाब से काम करना पसंद करती हूं लेकिन आस-पास की दूसरी चीजें कभी बेहद रोमांचक भी होती हैं और कभी नहीं भी होतीं।" गिलेनहॉल और उनके पति अभिनेता पीटर सार्सगार्ड दो बेटियों रामोना (6) और 14 महीने की ग्लोरिया के माता-पिता हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: