पटना की अदालत में नरेंद्र मोदी के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जुलाई 2013

पटना की अदालत में नरेंद्र मोदी के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज.

बिहार में पटना की एक अदालत में गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी के खिलाफ राजद्रोह और दो समुदायों के बीच तनाव फैलाने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।   
       
मोदी के खिलाफ पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामाकांत यादव की अदालत में आज यह मामला भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत पटना विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के शिक्षक विनय कुमार सिंह उर्फ बिहारी भैया की ओर से दाखिल किया गया है। इस मामले की सुनवाई के लिए प्रथम श्रेणी की न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत को सौंपा गया है।  
        
दाखिल की गई शिकायत में अल्पसंख्यकों की तुलना कुत्ते के बच्चे से करने, कांग्रेस को गैर संप्रदायिकता का बुर्का पहनने तथा सरदार पटेल के नाम पर लोहे का औजार मांगने के मोदी के बयान को राजद्रोह तथा दो संप्रदायों के बीच तनाव फैलाने वाला और अपमानजनक बताया गया है।