जदयू सरकार के विरोध में वोट करेगा
जदयू के दो विधायक हेमंत सोरेन की सरकार के विरोध में सदन में वोट करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक राजा पीटर ने विधायक सुधा चौधरी को भी इस संबंध में पत्र लिखा है। उसमें कहा गया है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के तहत विश्वास मत के दिन सदन में उपसिथत रहना है और सरकार के विरोध में मतदान करना है। सुधा चौधरी ने भी स्वीकार किया कि पार्टी का यह निर्देश उन्हें मिल चुका है और उस दिन उन्हें अपोजीशन में रहना है।
पाकुड सामूहिक दुष्कर्म, पीडित छात्राओं को सारी सुविधाएं
पाकुड जिले में चार नाबालिग लडकियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को नौ अभियुक्तों में से आठ को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार पीडित छात्राओं का सारा खर्च वहन करेगी साथ ही पीडित छात्राओं को सारी सुविधाएं दी जायेगी। गौरतलब है कि पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र सिथत लबदा गांव में चार पहाडि़या नाबालिग बचिचयों के साथ नौ लोगों ने रविवार की रात सामूहिक दुष्कर्म किया। चारों इसीआइ मिशन स्कूल के ह‚स्टल में रहती थी.इन बचिचयों की उम्र करीब 12, 15, 14 व 16 वर्ष है।
हरिनारायण ने न्यायालय के आदेश का किया उल्लंघन-वरीय अधिवक्ता
झारखंड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता राजीव कुमार ने कहा कि आय से अधिक संपति मामले में आरोपी पूर्व मंत्री हरिनारायण राय द्वारा सोमवार की देर रात रांची में बैठक में शामिल होने की खबरें मिली हैं, जिसे न्यायालय के आदेश का उल्लंघन बताया गया है। श्री राय इन दिनों जमानत पर हैं और न्यायालय के आदेश के अनुसार वे क्षेत्र से बाहर नहीं जा सकते है। उन्होंने कहा है कि विश्वास मत के दिन अठारह जुलार्इ को न्यायालय द्वारा सिर्फ एक दिन के लिए रांची में रहने की अनुमति मिली है। श्री कुमार ने कहा कि न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवार्इ हो सकती है।
सांस्कृतिक केन्द्र बनेंगे:मुख्य सचिव
राँची में एक उच्च स्तरीय सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण जल्द किया जाए ताकि झारखण्ड की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके। उक्त बातें मुख्य सचिव आरएसशर्मा ने प्रोजेक्ट भवन सिथत अपने सभा कक्ष में कला,संस्कृति,खेलकूद एवं युवा मामले विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही । मुख्य सचिव ने निदेष दिया कि राँची में कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कमानी आडोटोरियम तथा कालिदास रंगषाला के तर्ज पर सांस्कृतिक केन्द्र बनाया जाए। इस तरह के सांस्कृतिक केन्द्र राँची के अलावा झारखण्ड के बड़े षहरों में भी बनाया जाए। इन सांस्कृतिक केन्द्रों का संचालन का जिम्मा स्वतंत्र निकायों को सौंपा जाए। कला,संस्कृति,खेल कूूद एवं युवा मामले के सचिव वंदना डाडेल ने मुख्य सचिव को जानकारी दी की झारखण्ड के 26 स्थलों को हेरिटेज स्थल के रूप में संरक्षण के लिए चिंहित किया गया है । मुख्य सचिव ने निदेष दिया कि संरक्षण का काम करने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को गठन करें, जिसमें पेषेवर लोगों को ष्षामिल किया जाए ताकि संरक्षण का कार्य सही ढ़ंग से हो सके । मुख्य सचिव ने झारखण्ड में स्र्पोट काम्पलेक्ष के मेंटेनेंस को ठीक ढ़ंग से करने का निदेष सचिव, कला,संस्कृति,खेल कूूद एवं युवा मामले को दिया। मुख्य सचिव ने निदेष दिया कि झारखण्ड में राष्ट्रीय स्तर के खेल कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जिससे राज्य में खेल का विकास हो । उन्होंने कहा कि झारखण्ड मेें खेल कूद के लिए आधारभूत संरचना उपलब्ध है जिसका उपयोग किया जाना जरूरी है। विभागीय सचिव ने मुख्य सचिव को जानकारी दी की वर्ष 2013-14 के लिए झारखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर 4 खेल आयोजन का जिम्मा मिला है जिसमेें एथलेटिक्स,हाकी केरल राज्य आधारित मार्षल आर्ट षामिल है। उन्होंने यह भी जानकारी दी की खेलकूद को बढ़वा देने के लिए 28 आवासीय तथा 104 डे- स्कूल को चिंहित किया गया है जिसमें खेल कूद के सामान तथा अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाएगी। मुख्य सचिव ने इन स्कूलोें में जल्द प्रषिक्षक नियुक्त करने का निदेष दिया।मुख्य सचिव ने एनसीसी के साथ विभाग को हर महीने बैठक करने का निदेष दिया ताकि एनसीसी की सिथति से अवगत हो सके तथा एनसीसी के कार्य में सहयोग किया जा सके।
---अमित झा---
रांची

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें