दुर्गा शक्ति के निलम्बन के खिलाफ याचिका दायर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 31 जुलाई 2013

दुर्गा शक्ति के निलम्बन के खिलाफ याचिका दायर.

durga shakti nagpal
नोएडा की एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को निलंबित करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर की गई है। याचिका में दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को खारिज करने की मांग की गई है। इस मामले में अगली सुनवाई एक अगस्त को होगी।

लखनऊ की सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने अपनी याचिका में कहा है कि उत्तर प्रदेश में अवैध खनन और सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण बहुत बड़ी समस्या है। ऐसे में इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है, लेकिन प्रदेश सरकार ने तो इनके खिलाफ कार्रवाई करने वाले अफसर को ही निलंबित कर दिया है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि हाईकोर्ट दुर्गा शक्ति का निलंबन रद्द करे और उन्हें फिर से उनका पुराना पद लौटाया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: