छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर ( 16 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर ( 16 जुलाई )

मास्टर ट्रेनर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल अधिकारी नियुक्त  

छतरपुर/16 जुलाई/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने नगर पंचायत गढ़ीमलहरा के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन हेतु नियुक्त मतदान दल एवं मतदान दलों में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनर नियुक्त कर दिये हंै। जिसके तहत शासकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय, नौगांव के व्याख्याता एस पी नायक एवं शासकीय बालक उ0मा0 विद्यालय, नौगांव के व्याख्याता राजीव शर्मा को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु मास्टर टे्रनर बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अख्तर ने मतदान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से अतिरिक्त तहसीलदार छतरपुर सुरेन्द्र दोहरे 9425457013 को मतदान केंद्र क्रमांक 01 से 08 तक के लिये एवं तहसीलदार छतरपुर विनोद सोनकिया 9425454387 को मतदान केंद्र क्रमांक 09 से 15 तक के लिये सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी प्रकार मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने की दृष्टि से मतदान केंद्र क्रमांक 01 से 08 तक के लिये कार्यपालन यंत्री पीएचई पी के गुरू 9425946164 एवं मतदान केंद्र क्रमांक 09 से 15 तक के लिये उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग इंद्रजीत सिंह बघेल 9425600107 को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

मतगणना हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त

24 जुलाई को नगर पंचायत, गढ़ीमलहरा के अध्यक्ष पद के उपनिर्वाचन पश्चात् 26 जुलाई को प्रातः 9 बजे से महात्मा गांधी पार्क स्थित विवाह घर में मतगणना का कार्य शुरू किया जायेगा। मतगणना हेतु नौगांव तहसीलदार आर एल बागरी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार रिटर्निंग अधिकारी श्री बागरी की सहायता हेतु मतगणना टेबल क्रमांक 01 से 07 तक के लिये अतिरिक्त तहसीलदार छतरपुर सुरेन्द्र दोहरे 9425457013 एवं मतगणना टेबल क्रमांक 08 से 15 तक के लिये महाराजपुर तहसीलदार जे के एस गुर्जर 9425456547 को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। 

ध्वनि प्रसारण यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित

जिला दण्डाधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने म0प्र0 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 10-2 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर नगर पंचायत गढ़ीमलहरा के नगरीय क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से ध्वनि प्रसारण यंत्रों के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी है, प्रतिबंध 26 जुलाई तक लागू रहेगा। विशेष परिस्थितियों जैसे धार्मिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा राजनैतिक दलों की आम सभाओं व वाहनों इत्यादि में अनुविभागीय अधिकारी, नौगांव की पूर्व अनुमति से इनका प्रयोग किया जा सकता है। गढ़ीमलहरा नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा।  

वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव की सलाह

छतरपुर/16 जुलाई/बरसात के मौसम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दूषित पानी के कारण बीमारियां फैलने की संभावना को ध्यान में रखकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. के के चतुर्वेदी द्वारा आवश्यक सलाह जारी की गयी है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में प्रायः दूषित भोजन एवं पानी के कारण गैस्ट्रोएंट्राइटिस, हेपेटाइटिस-पीलिया, टायफाइड, हैजा, पेचिस व दस्त जैसी बीमारियां फैलती हैंा इनकी रोकथाम के लिये उन्होंने खाने-पीने की साफ व शुद्ध वस्तुओं का उपयोग करने, बासी भोजन के सेवन से बचने, खाद्य वस्तुओं को ढंककर रखने व धूल एवं मक्खियों के प्रकोप से बचाने, सुरक्षित पेय जल सो्रतों के पानी का उपयोग करने, दूषित पानी को उबालकर साफ कपड़े से छानने के पश्चात् क्लोरीन की गोली डाल कर शुद्ध होने के बाद उपयोग करने एवं बाजार में बिक्री के उद्देश्य से रखे गये गंदे, सड़े, गले, कटे हुये फलों का उपयोग न करने की सलाह दी है। 

मरीजों के साथ सहानुभूति रखें चिकित्सक: कलेक्टर 
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

छतरपुर/16 जुलाई/स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रशिक्षण केंद्र के सभाकक्ष में कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. के के चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएचएम श्री राजेन्द्र खरे सहित जिला चिकित्सालय एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर पदस्थ चिकित्सकगण तथा विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित थे। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने कहा कि जिले के सभी शासकीय चिकित्सालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। मरीजों के साथ चिकित्सक सहानुभूति रखें। अच्छे व्यवहार की वजह से स्वास्थ्य विभाग की छवि भी अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में चल रहे कार्यक्रमों की नियमित माॅनिटरिंग सुनिश्चित् की जाये। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग को संयुक्त निर्देश देते हुये कहा कि जिले के सभी पोषण पुनर्वास केंद्रों में कुपोषित बच्चों को भर्ती किया जाये। किसी भी पोषण पुनर्वास केंद्र के पलंग खाली न रहें। उन्होंने कहा कि सभी एनआरसी शत्-प्रतिशत् भरी रहें, इसके लिये प्रतीक्षा सूची पहले से तैयार रखी जाये। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण की स्थिति ठीक करने के लिये बीएमओ को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर को कम किया जाये। स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क भोजन का लाभ भी मरीजों को मिलना चाहिये। 
सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त दवायें होना चाहिये। 
मैदानी कर्मचारी लापरवाही न बरतें 

कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों की लोगों के स्वास्थ्य के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि मैदानी क्षेत्र में पदस्थ कोई कर्मचारी कार्य नहीं करता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने सभी बीपीएम को कड़ी चेतावनी देते हुये कहा कि उनके द्वारा अपने कार्य में लापरवाही नहीं की जाये। उन्होंने सभी चिकित्सकों को मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिये। मुख्य ख्किित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. चतुर्वेदी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी अथवा अधिकारी मुख्यालय पर निवास नहीं करता है तो उसके वेतन आहरण पर रोक लगाई जायेगी। उन्होंने सभी बीएमओ को मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण रखने एवं उचित इलाज करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ओपीडी में आये मरीजों की बीमारी जांच हेतु कम से कम 10 प्रतिशत् रक्त पट्टिकायें जरूर बनवायी जायें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। 

जफ्फू उर्फ जाकिर जिला बदर घोषित

छतरपुर/16 जुलाई/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने नजरबाग के पीछे बड़ी कुंजरेहटी थाना सिटी कोतवाली निवासी अपराधी जफ्फू उर्फ जाकिर तनय जुम्मन खान उम्र 24 वर्ष को 20 जुलाई 2013 को सायं 5 बजे से एक वर्ष की अवधि हेतु जिला बदर घोषित किया है। उन्होंने उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, छतरपुर के प्रतिवेदन के आधार पर की है। आरोपी पर थाना सिटी कोतवाली के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2007 से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौच, चोरी, लूटपाट, छेड़छाड़ करने एवं चंदा वसूली कर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है। अपराधी जफ्फू उर्फ जाकिर की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों एवं क्षेत्र की जनता में व्याप्त भय को ध्यान में रखकर जिला दण्डाधिकारी ने म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3,;2द्ध  एवं 5-6 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर जिला बदर की कार्यवाही की है। जिला बदर के दौरान अपराधी छतरपुर जिले सहित समीपवर्ती सीमा पर लगे जिलों की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित रहेगा। किसी न्यायालय में प्रकरण की स्थिति में पेशी के एक दिवस पूर्व उपस्थित हो सकेगा, लेकिन पेशी समाप्ति के 6 घंटे के भीतर जिला छोड़ना होगा।  

थाना प्रभारियों एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक आज

छतरपुर/16 जुलाई/विधानसभा निर्वाचन 2013 को ध्यान में रखते हुये वल्नरेबिल्टी मैपिंग के संबंध में सभी पुलिस थाना प्रभारियों एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक 17 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गयी है। बैठक सायं 5 बजे से कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर की अध्यक्षता में प्रारंभ होगी। अपर कलेक्टर श्री जे के श्रीवास्तव ने सभी संबंधितों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। 

इग्नू के बी0एड0 एवं एम0एड0 पाठुयक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

छतरपुर/16 जुलाई/इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ;इग्नूद्ध द्वारा शिक्षा में स्नातक ;बी0एड0द्ध एवं स्नातकोत्तर ;एम0एड0द्ध उपाधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इग्नू के संबंधित क्षेत्रीय केंद्र में अध्यापन कार्य में संलग्न शिक्षकों से 8 अगस्त 2013 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। उक्त दोनों पाठ्यक्रमों की अवधि 2 वर्ष है। बी0एड0 पाठ्यक्रम में शिक्षण का माध्यम अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों तथा एम0एड0 पाठ्यक्रम में केवल अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जायेगी। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश 8 सितम्बर 2013 को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर काउंसलिंग कर दिया जायेगा। आवेदन पत्र शासकीय शिक्षा महाविद्यालय छतरपुर में स्थापित इग्नू के अध्ययन केंद्र से 1 हजार रूपये देकर नगद अथवा 1 हजार 50 रूपये में डाक द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। पाठ्यक्रम में प्रवेश अथवा फीस संबंधी ज्यादा जानकारी के लिये इग्नू अध्ययन केंद्र प्रभारी डाॅ. आर एस विश्वकर्मा अथवा दूरभाष क्रमांक 07682-241650 एवं मोबाइल नंबर 9424970183 पर सम्पर्क किया जा सकता है।   

कोई टिप्पणी नहीं: