विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 16 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 16 जुलाई )

जिले मंें 635 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 635 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि उक्त अवधि में गतवर्ष 147.2 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई थी। मंगलवार 16 जुलाई को जिले में 51 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है। ज्ञातव्य हो कि जिले की सामान्य वर्षा 1133.8 मि0मी0 है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रों में तहसीलवार अब तक दर्ज की गई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा तहसील में 613 मि0मी0, बासौदा में 931.2 मि0मी0, कुरवाई में 628 मि0मी0, सिरोंज में 403 मि0मी0, लटेरी में 489 मि0मी0, ग्यारसपुर में 733 मि0मी0, गुलाबगंज में 747 मि0मी0 और नटेरन में 536 मि0मी0 वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मंगलवार 16 जुलाई को जिले की आठो तहसीलों में वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विदिशा में 5.2 मि0मी0, बासौदा में 129.8 मि0मी0, कुरवाई में 68 मि0मी0, सिरोंज में 62 मि0मी0, लटेरी में 49 मि0मी0, ग्यारसपुर में 54 मि0मी0, गुलाबगंज में 27 मि0मी0 और नटरेन तहसील मंे 13 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है

वनरक्षकों की चयन सूची जारी

वनरक्षकों की चयनित सूची व्यापक द्वारा जारी कर दी गई है। वन संरक्षक श्री विवेक जैन ने बताया है कि विदिशा जिले के लिए कुल 30 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। भूतपूर्व सैनिकों के दो सामान्य वर्ग एवं एक अनुसूचित जाति वर्ग के पद वर्तमान में भी रिक्त है चूंकि उपरोक्तो के लिए आवेदन प्राप्त नही हुए थे। मैरिट आधार पर चयनित हुए वनरक्षकों के लिए जारी की गई चयन सूची में शामिल नाम एवं रोल नम्बर इस प्रकार से है श्री अनिल शर्मा (299949), श्री वीरेन्द्र कुमार यादव (492965), श्री अनिरूद्व मीना (297309), श्री राहुल शर्मा (297624), श्री कृष्ण कुमार सिंह (329567), श्री रवि रघुवंशी (491904), श्री सचिन रघुवंशी (491362), श्री रविन्द्र सेन (492897), श्री शिवप्रताप सिंह रघुवंशी (491003), श्री कृष्ण गोपाल शर्मा (493659), श्री  लोमश कुमार चिढ़ार (493941), श्री राघवेन्द्र शर्मा (318888), श्री आशीष शर्मा (207183), श्री गोविन्द शर्मा (491229), श्री राकेश कुमार (360517), श्री विनीत समाधिया (308819), निमीशा अग्रवाल (315225), नीतू साहू (492616), श्री राहुल गौतम (280785), श्री प्रशांत लुहारिया (321397), श्री बृजेश अहिरवार (491298) श्री अंकित अहिरवार (491655), श्री सनी कुमार (253768), श्री संजीव भौरिवाल (314204), श्री मोहन बाबू अहिरवार (493731), श्री राजधर सिंह अहिरवार (492915), टीना मेहर (493717), श्री पर्वत सिंह भील (491538), श्री कोमल भीलाला (416353) और श्री गुलाबसिंह भील (415090) का नाम चयन सूची में शामिल है।

अधिकांश आवेदनों का मौके पर निराकरण

कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा के द्वारा आज आहूत की गई जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का निराकरण मौके पर उनका द्वारा किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुल 150 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से मौके पर 130 आवेदनों का निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री ओझा को आज अधिकांश आवेदकों ने बीपीएल सूची में नाम जोड़े जाने के प्राप्त हुए थे आवेदकों को अवगत कराया गया कि बीपीएल सूची में नाम जोड़ने की कार्यवाही सर्वे उपरांत संभव होगी। इसी प्रकार कुल्हार की फूलबाई, सांकलखेड़ा की कोमलबाई और राजकुमारी ने इन्दिरा आवास दिलायें जाने हेतु आग्रह किया आवेदिकाओं को बतलाया गया कि इन्दिरा आवास वितरण के लिए पंचायत स्तर पर सूची संधारित की गई है वरीयताक्रम अनुसार इन्दिरा आवासो का आवंटन किया जाता है। अनेक आवेदकों ने शहरी स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत स्व-रोजगार स्थापित करने हेतु आवश्यक फार्म प्राप्त नही होने की शिकायत की ततसंबंध में जिला शहरी विकास अभिकरण के अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए और निकायों में पर्याप्त मात्रा में फार्म उपलब्ध कराने की हिदायत कलेक्टर द्वारा दी गई। छात्र दिनेश कुमार अहिरवार ने एस0एस0एल0जैन स्कूल में कक्षा नवमीं में दाखिला दिलायें जाने हेतु आग्रह किया उक्त आवेदन के संबंध में संस्था के प्राचार्य को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अधिकृत किया गया। आवेदिका श्रीमती रचना बाई ने बताया कि उनके द्वारा गतवर्ष नसबंदी कराई थी किन्तु वह फेल हो गई है उक्त प्रकरण में चिकित्सक को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। मोहनगिरी की श्रीमती रामबाई ने बतलाया कि उन्हें अब तक राष्ट्रीय परिवार सहायता की राशि प्राप्त नही हुई है निकाय के अधिकारी को तीन दिवस में सम्पूर्ण कार्यवाही कर आवेदिका को राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विदिशा विकासखण्ड के ग्राम चितौरिया के निःशक्त श्री हरिनारायण दुबे ने कलेक्टर श्री ओझा से वैशाखी दिलायें जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से वैशाखी कलेक्टर श्री ओझा ने स्वंय आवेदक हरिनारायण को प्रदाय की।  जनसुनवाई कक्ष में अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

तीर्थ यात्री द्वारिकापुरी के आज रवाना होगे

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के तीर्थ यात्री 17 जुलाई को द्वारिकापुरी के लिए विशेष टेªन से रवाना होंगे। द्वारिकापुरी के लिए जिले से 260 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया है वही इनके साथ पांच अनुरक्षक भी जायेंगे।

बैंकों की समस्याओं के निदान हेतु नोड्ल अधिकारी नियुक्त

कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने हितग्राहीमूलक एवं स्व-रोजगारमूलक योजनाओं के वित्त पोषण में बैंकों की समस्याओं के निदान हेतु जिला मुख्यालय पर नोड्ल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश में उल्लेख है कि जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित विदिशा के कार्यपालन अधिकारी श्री के0एल0लडि़या को नोड्ल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। नोड्ल अधिकारी स्व-रोजगारमूलक योजनाओं को क्रियान्वित कराने वाले विभागों और बैंकों से समन्वय स्थापित कर बैंकों से ऋण स्वीकृति, वितरण कराने में आ रही कठिनाईयों को संकलित कर कलेक्टर को अवगत करायेंगे ताकि लीड़ बैंक अधिकारी के माध्यम से संबंधित बैेंकों तथा उनके नियंत्रणकर्ता अधिकारियों को आने वाली कठिनाईयों से अवगत कराकर समस्याओं का निदान किया जा सकें।

डिप्टी कलेक्टर पाण्डेय ने कार्यभार ग्रहण किया

नवागत डिप्टी कलेक्टर श्री राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री पाण्डेय का शासन द्वारा जबलपुर से विदिशा स्थानांतरित किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: