छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर ( 10 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 जुलाई 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर ( 10 जुलाई )

दुष्कृत्य के आरोपी को दस साल की कठोर कैद

छतरपुर। सत्र न्यायाधीश विमल कुमार जैन की अदालत ने युवती के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को दोषी करार दिया। आरोपी को दृष्कृत्य के अपराध में दस साल के कठोर कारावास के साथ ग्यारह हजार रुपये के जुर्माने की सजा दी। एडवोकेट लखन राजपूत ने बताया कि 27 मई 2012 को पीडि़त युवती अपने घर पर थी। उसी समय गांव का प्रकाश कुशवाहा युवती के घर आकर कहने लगा कि उसे शंकर लाल कुशवाहा की पत्नी बुला रही है।  पीडि़त युवती दिन के ढाई बजे आरोपी शंकर लाल पुत्र अर्जुन कुशवाहा निवासी ग्राम कटरा की पत्नी से मिलने घर पहुॅची। आरोपी शंकर ने पीछे से आकर युवती को पकड़ लिया। और युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस कर कमरे में ले गया। आरोपी शंकर ने युवती को कमरे में बंद कर जबरन उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी शंकर ने दुष्कर्म करने के बाद युवती को धमकी दी कि यदि उसने किसी को उक्त बात बताई तो शंकर उसे जान से मार डालेगा। पीडि़त युवती ने अपने घर जाकर उक्त घटना के बारे में अपने परिवार वालो को बताया। और उक्त वारदात की शिकायत थाना ओरछा रोड में की गई। तत्कालीन थाना प्रभारी एसआई राघवेन्द्र द्विवेदी ने मामले की विवेचना कर आरोपी शंकर सहित मामले को अदालत के सुपुर्द कर दिया। करीब एक साल तक चले मामले के विचारण के बाद अंतिम सुनवाई करते हुये सत्र न्यायाधीश विमल कुमार जैन की अदालत ने आरोपी शंकर लाल कुशवाहा को दुष्कृत्य के आरोप का दोषी ठहराया। आरोपी शंकर को आईपीसी की धारा 376(1) में दस साल के कठोर कैद के साथ दस हजार रुपये के जुर्माने एवं धारा 342 में एक हजार रुपये के जुर्माने  की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से मामले की पैरवी लोक अभियोजक राकेश शुक्ला द्वारा की गई।

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, साफ-सफाई रखने के दिये निर्देश  

छतरपुर/10 जुलाई/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने आज जिला अस्पताल पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल में साफ-सफाई नहीं दिखने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला अस्पताल के समस्त अपूर्ण कार्य पूर्ण करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में स्वीकृत सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किये जायें। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में जहां टाइल्स लगना हैं, वहां टाइल्स लगा दिये जायें। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने कहा कि जिन चिकित्सकों की ड्यूटी जिस समय लगाई लगाई जाती है, उस समय वे अपनी ड्यूटी पर रहें। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान चिकित्सक लापरवाही नहीं करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न वार्डों में भर्ती किये गये मरीजों की देखभाल भी ठीक ढंग से करना सुनिश्चित् करें। वार्डों में चिकित्सक समय-समय पर राउण्ड लेते रहे। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने जिला चिकित्सालय में निःशुल्क दवा वितरण केंद्र के पास छत से पानी टपकने की समस्या ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि यह कार्य शीघ्रता से पूरा करें। उन्होंने चिकित्सालय में विभिन्न मरम्मत संबंधी कार्य भी कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो एसी काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें ठीक करायें। इसी तरह वाटर फिल्टर भी ठीक कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर के भ्रमण के दौरान विभिन्न कक्षों में ताला लगे पाये गये, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये पंचनामा बनवाकर ताला खुलवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने जिला चिकित्सालय में पोषण पुनर्वास केंद्र, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, निःशुल्क दवा वितरण केंद्र, ओपीडी, गहन ह्दय रोग चिकित्सा कक्ष, शल्य चिकित्सा कक्ष, मेल मेडिकल वार्ड, महिला वार्ड, सिस्टर ड्यूटी रूम, टीटी वार्ड, आॅपरेशन कक्ष, बर्न वार्ड, भोजन पाकशाला आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय में वाहनों के पार्किंग की भी व्यवस्था कराने के संबंध में भी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. के के चतुर्वेदी, प्रभारी सिविल सर्जन एवं आरएमओ डा. आर एस त्रिपाठी, एसडीएम श्रीमती सुरभि तिवारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री अभय कुमार जैन, नायब तहसीलदार श्री अभिनव शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सालय स्टाॅफ मौजूद था। 

राज्य महिला आयोग द्वारा दूसरे दिन 12 प्रकरणों की सुनवाई

छतरपुर/10 जुलाई/राज्य महिला आयोग की संयुक्त बैंच द्वारा आज दूसरे दिन सर्किट हाउस छतरपुर में 12 प्रकरणों की सुनवाई की गई। राज्य महिला आयोग की राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सदस्य श्रीमती कविता भेरूलाल पाटीदार एवं श्रीमती शशि सिन्हो द्वारा संयुक्त बैंच आयोजित कर मौके पर ही प्रकरणों का निराकरण किया गया। संयुक्त बैंच ने न्यायालय में प्रचलित प्रकरणों में कहा कि कोर्ट के मामले कोर्ट में ही हल होंगे। ऐसे प्रकरणों में संयुक्त बैंच द्वारा कोई निराकरण नहीं किया जा सका। इस प्रकार के प्रकरणों में बैंच द्वारा आवेदक एवं अनावेदक गणों को आवश्यक समझाईश दी गई। बैंच द्वारा कुछ प्रकरणों में सलाह देते हुये कहा गया कि आवेदकों को उचित माध्यम द्वारा कार्यवाही करना चाहिये। की गई कार्यवाही के आवश्यक दस्तावेज भी आवेदक एवं अनावेदक गणों से प्राप्त किये जाते हैं। इसके बाद ही बैंच द्वारा निर्णय लिया जाता है।  संयुक्त बैंच में 13 प्रकरणों की सुनवायी की जाना थी जिनमें से 12 प्रकरणों के आवेदक एवं अनावेदक सुनवायी हेतु उपस्थित हुये। इनमें से 7 प्रकरण कोर्ट में चल रहे हैं। अतः इन प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया। शेष प्रकरणों पर कार्यवाही की गई। संयुक्त बैंच के दौरान विधिक सहायता अधिकारी श्री अमित शर्मा, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री ए एस शिवहरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

मतगणना कार्य हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

छतरपुर/10 जुलाई/नगर पालिका छतरपुर के वार्ड क्रमांक 10 में पार्षद पद के उपनिर्वाचन पश्चात् मतगणना का कार्य 12 जुलाई को प्रातः 9 बजे से नगर पालिका कार्यालय, छतरपुर के हाॅल में किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने मतगणना कार्य के दौरान रिटर्निंग अधिकारी की सहायता के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से एसडीएम श्रीमती सुरभि तिवारी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायक की नियुक्ति भी की गई है, जिसके अंतर्गत शिक्षा महाविद्यालय के व्याख्याता प्रभात साहू एवं शासकीय उत्कृष्ट उ0मा0 विद्यालय क्रमांक 1 के व्याख्याता अनिल अरजरिया को गणना पर्यवेक्षक बनाया गया है, जबकि राजस्व निरीक्षक राम मिलन सिंह व ओ पी मिश्रा एवं पीसीईओ माधव प्रसाद अहिरवार व वीरेन्द्र कुमार खरे को गणना सहायक बनाया गया है। राजस्व निरीक्षकों जगदीश अग्रवाल एवं ठाकुरदास अहिरवार को रिजर्व के रूप में रखा गया है। उक्त गणना पर्यवेक्षकों एवं सहायकों को 11 जुलाई को सायं 4 बजे से स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। 

जिले में 424.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

छतरपुर/10 जुलाई/जिले में इस वर्ष अब तक 424.5 मिमी औसत वर्षा हुई है। जिले में स्थापित वर्षा मापी केन्द्रों में आंकी गई वर्षा के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज दिनांक तक बड़ामलहरा केन्द्र पर सर्वाधिक 549.8 मिमी वर्षा हुई है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षा केन्द्रों में से 1 जून से आज दिनांक तक दर्ज रिकार्ड के अनुसार छतरपुर केन्द्र में 405.6 मिमी, लवकुशनगर में 490 मिमी, बिजावर में 357.5 मिमी, नौगांव में 398.5 मिमी, राजनगर में 401.7 मिमी, गौरिहार में 383.2 मिमी एवं बक्स्वाहा में 410 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।  

खरीफ फसलों की 70 प्रतिशत बोनी पूर्ण

छतरपुर/10 जुलाई/खरीफ सीजन वर्ष 2013 के दौरान जिले में 2 लाख 58 हजार 400 हेक्टेयर भूमि में खरीफ की फसलें बोये जाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि गत वर्ष 2 लाख 41 हजार 160 हेक्टेयर भूमि में खरीफ की फसलें बोई गई थीं। जिले में 9 जुलाई 2013 की स्थिति में लगभग 1 लाख 80 हजार 900 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों की बुवाई होने का अनुमान है जो लक्ष्य का 70 प्रतिशत है। जिसमें धान, ज्वार, मक्का, कोदो कुटकी, अरहर, मूंग, उड़द, सोयाबीन, तिल एवं मूंगफली की फसलें शामिल हैं। उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्री इंद्रजीत सिंह बघेल ने बताया कि आगामी 3-4 दिनों तक मौसम के खुले रहने पर कृषकों द्वारा लक्ष्य से अधिक बोनी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिन फसलों को प्रारंभिक वर्षा के तुरंत बाद ही बोया गया था, उनकी फसल स्थिति अच्छी है। साथ ही जिन फसलों को एक सप्ताह के अंदर बोया गया है, पह अंकुरण अवस्था में हैं। अभी तक फसलों में कहीं से भी रोग अथवा कीट व्याधि के संबंध में सूचना प्राप्त नहीं हुयी है। कृषक फसलों में रोग अथवा कीट व्याधि की स्थिति पाये जाने पर अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को सूचित कर सकते हैं। किसानों को निचली जमीन पर वर्षा का पापी रूकने पर नाली बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये गये हैं।

सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया 

दमोह (नरसिंहगढ़) विगत दिवस अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण संसद नई दिल्ली द्वारा गोपनीय एवं अपने मापदंडों के हिसाब से दिनंाक 10 जून 2013 को दमोह जिले से श्री राज पाठक (राजा भैया) को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया था । साथ ही अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण संसद द्वारा दमोह जिले में अपनी गतिविधियों के प्रचार प्रसार हेतु श्री राज पाठक (राजा भैया) को जिलाध्यक्ष बनाया गया था । संसद द्वारा उन्हें कमेटी गठित करने हेतु अधिकृत किया गया था । इसी संबंध में दिनांक 10 जुलाई 2013 को श्री राज पाठक (राजा भैया) द्वारा एक बैठक का आयोजन किया जिसमें सभी अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण संसद दमोह के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया इसमें सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संरक्षक (1) श्री बृजेष कुमार  पाठक (राजा साहब) (2) श्री अनुराग हजारी, जिलाध्यक्ष - श्री राज पाठक (राजा भैया) , उपाध्यक्ष श्री कपिल षुक्ला,  सचिव - (1)कु. षुभांगिनी पाठक (2) श्री नीलेष भैया , सहसचिव - श्री धीरेन्द्र तिवारी , कोषाध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित , सह कोषाध्यक्ष - श्री अखिलेष दुबे एवं कार्यकारिणी सदस्य (1) श्री राकेष दुबे (2) श्री अभिषेक प्यासी उक्त कार्यकारिणी का कार्यकाल 01 वर्ष का होगा जिसमें कार्यकारिणी द्वारा आई.बी.पी. के माध्यम से विष्व के समस्त ब्राम्हण विद्वानो एवं ब्राम्हण संगठनों को एकजुट करना । आई.बी.पी. के माध्यम से वैदिक ज्ञान अध्ययन तथा संस्कृति को विस्तार कर युवाओं को प्रेरित करना सनातन हिन्दु दर्षन के विस्तार एवं प्रचार की दिषा में ष्षैक्षणिक गतिविधियों की षुरूआत कर वैदिक विरासत को गतिषीत बनाना । आई.बी.पी. के माध्यम से विष्व के समस्त ब्राम्हण हितैषी संस्थानों को एकजुट करना आदि । उपरोक्त कार्यकारिणी द्वारा दमोह जिले में अपना कार्य प्र्रारंभ कर दिया गया है उपरोक्त सभी कार्यवाही की सूचना श्री संतोष षुक्ला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण संसद नई दिल्ली को आॅन लाईन के माध्यम से प्रेषित कर दी गई है । उन्हौने हर्ष व्यक्त करते हुये सभी पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की है ।

कोई टिप्पणी नहीं: