पटखौली,मंझरिया,सुखलहीव नरकटियागंज 90 घंटो से अंधेरे में, जनप्रतिनिधि मौन
- दो फीडर से चार सेक्शन में कैसे होगी बिजली आपूर्ति
नरकटियागंज, बिजली विभाग की लापरवाही के कारण शहर में विद्युत संकट बरकार है। बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारी विकास कुमार के स्थानान्तरण की चर्चा पूरे शहर में है। शहर में बिजली समस्या को तकनीकि खराबी बताकर पल्ला झाड़ने वाले अधिकारी कुछ भी बताने से गुरेज कर रहे है। एक विद्युतकर्मी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि रेलवे को पार करने वाले बिजली के अण्डरग्राउन्ड केबल में खराबी है। विगत दिनो टाउन फीडर बताकर विद्युत उपमण्डल के दूसरे फीडर का उद्घाटन विधायक सतीश चन्द्र दूबे ने किया। उसके बाद लोगो को उम्मीदे थी कि शहर को पर्याप्त बिजली मिलेगी। लेकिन शहर उसी दिन से अंधेरे मे डूूब गया। अलबत्ता शहर का दक्षिणी भाग लगातार बिजली की रौशनी से रौशन हैं। विद्युत उपभोक्ता संघ के हरिशंकर भारती, संजय कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, राजेश प्रसाद व कैलाश अग्रवाल ने कहा कि विभाग व जनप्रतिनिधि बिजली उपभोक्ताओ को गुमराह कर रहे है। लोगो का कहना है कि बिजली विपत्र सुधारने के लिए आवेदन देने के महिनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उपभोक्ता विजय कुमार का कहना है कि विभाग के लोगो को बिजली से कोई मतलब नहीं, उन्हे सिर्फ बिल जमा कराने से मतलब है। बिजली एसडीओ विकास कुमार उपभोक्ताओ की नहीं सुनते है, उपभोक्ता बताते है कि माननीय की राजनीतिक पकड़ है, इसलिए वे सिर्फ नेताओं की सुनते है। नरकटियागंज विद्युत उप मण्डल में लगभग 49600 वैध उपभोक्ता है। नरकटियागंज शहर में वैध उपभोक्ताओं की संख्या करीब 4860 है। जबकि अवैध उपभोक्ताओ की संख्या तो विभाग के लोग अथवा बिचैलिये ही बता पायेंगे। इस बाबत विभागीय सूत्रो ने बताया कि कही शहरी फीडर अलग नहीं किया गया है। उप मण्डल विद्युत नरकटियागंज में दो फीडर कर दिया गया हैं। नरकटियागंज से विद्युत विभाग को प्रतिमाह औसतन 22 लाख रूपये राजस्व की प्राप्ती होती है। उधर उपमण्डल अभियन्ता कार्यालय ने बताया कि विद्युत विपत्र सुधार के लिए जो आवेदन प्राप्त हुए है, उनमें से 80 आवेदन को सुधार के लिए कार्यपालक अभियन्ता बेतिया को भेजा जा चुका है, जबकि 30 आवेदन जाँच प्रक्रिया में होने के कारण लम्बित है। विद्युत उपमण्डल अभियन्ता कार्यालय नरकटियागंज से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले फीडर पर मंझरिया, पटखौली, सुखलही होते हुए नरकटियागंज शहर में विद्युत आपूर्ति होती है। दूसरे फीडर से हरदिया, पुरैनिया, हरसरी, साठी होते हुए सतवरिया(साठी)तक विद्युत आपूर्ति होती है। इससे यह स्पष्ट है कि टाउन फीडर के अलग होने की खबर भ्रामक है।
सर्पदंश से युवक घायल
नरकटियागज, स्थानीय शहर में सर्प दंश से एक युवक के जख्मी होने की खबर मिली है। बताते है कि शहर के नया टोला(प्रकाश नगर) वार्ड नम्बर 13 निवासी स्व.कृष्णा ठाकुर के पुत्र 21 वर्षीय शीत ठाकुर सुबह करीब साढे आठ बजे अपनी दूकान के लिए घर से निकला। नहर के किनारे जब वह पहँुचा तो साँप पर उसके पैर पड़ गये। उसी वक्त साँप ने उसे डँस लिया, घायलावस्था में उसे लोगो ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डाॅ.श्रीनाथ प्रसाद ने उसकी प्रारम्भिक चिकित्सा की। समाचार लिखे जाने तक वह युवक खतरे से बाहर बताया गया।
विद्यार्थी परिषद् का स्थापना दिवस मना
नरकटियागंज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना 61 वाँ स्थापना दिवस टीपी वर्मा काॅलेज में मनाया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रो. विनोद वर्मा ने कहा कि यह छात्र संगठन नैतिकता पैदा करता है नेता नहीं, जो समाज के विविध क्षेत्रो में समाजिक कार्य करता हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुप तिवारी ने कहा क देश को आतंकवाद से सर्वाधिक खतरा है। देश के युवा आतंकवाद से निबटने में सरकार को सहयोग करे। गौरतलब है कि 7 जुलाई 1952 को एबीभीपी की स्थापना हुई। कार्यक्रम में रवि कुमार गुप्ता, मुकेश मधेशिया, सुरज कुमार, रवि कुमार, आनन्द सिंह, चन्दन कुमार और अनिल कुमार के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें