दिग्विजय सिंह राष्ट्रवादी नहीं, वह आतंकवादियों का समर्थक हैं: प्रज्ञा ठाकुर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 जुलाई 2013

दिग्विजय सिंह राष्ट्रवादी नहीं, वह आतंकवादियों का समर्थक हैं: प्रज्ञा ठाकुर


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह को राष्ट्रद्रोही करार दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत में पेशी पर आई प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह राष्ट्रवादी नहीं हैं, वह आतंकवादियों का समर्थक, संरक्षण देने वाले और पनाह देने वाले हैं। वह उन्हें राष्ट्रद्रोही मानती हैं। 


प्रज्ञा ठाकुर ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद मोदी को प्रधानमंत्री पद का सर्वश्रेष्ठ दावेदार बताया है। उनका कहना है कि मोदी अपने मार्गदर्शकों के निर्देशन में सर्वश्रेष्ठ दावेदार बनकर उभरे हैं।  यौन उत्पीड़न के मामले में जेल गए मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राघवजी के खिलाफ साजिश रचे जाने की आशंका जताते हुए प्रज्ञा ने कहा कि उन्होंने नैतिकता और पार्टी की मर्यादा के चलते अपना पद छोड़ा है।  प्रज्ञा ठाकुर इन दिनों भोपाल की केंद्रीय जेल में है। यहां सुनील जोशी हत्याकांड की सुनवाई पूरी होने तक इसी जेल में रहेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: