रांची में विषाक्त भोजन खाने से बीमार पड़े 40 स्कूली छात्रों को गुरुवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, स्कूल के छात्रावास में उन्हें दिए गए सुबह के नाश्ते में एक छिपकली पाई गई थी। पेट दर्द की शिकायत और उल्टी शुरू होने पर गुरुकुल स्कूल के इन छात्रों को फौरन राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बाद में एक छात्र की थाली में एक छिपकली देखी गई। उन्होंने बताया कि 33 बच्चों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि सात में से तीन बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें