कोयला खंड आवंटन पद्धति स्पष्ट की जाए : सुप्रीम कोर्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 जुलाई 2013

कोयला खंड आवंटन पद्धति स्पष्ट की जाए : सुप्रीम कोर्ट

सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह एक हलफनामा दाखिल करे, जिसमें सहायक सामग्री प्रस्तुत करते हुए बताया जाए कि 164 कोयला खंडों के आवंटन के लिए कौन-सी प्रक्रिया और पद्धति अपनाई गई। कोयला खंड आवंटन की चल रही जांच पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा स्थिति रपट दाखिल करने के बाद न्यायमूर्ति आर.एम. लोढ़ा की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह निर्देश दिया।

जांच एजेंसी ने रपट में कहा है कि कोयला मंत्रालय और अनुवीक्षण समिति ने इस प्रक्रिया में मनमाना रुख अपनाया। सीबीआई ने रपट में कहा है कि निर्णय लेने की प्रक्रिया पर कोई सामग्री उपलब्ध नहीं है और बैठकों के मिनट या तो दर्ज नहीं हैं या फिर ये आधे-अधूरे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: