टाटा स्टील ने बुधवार को कहा कि कम्पनी ने मौजूदा कारोबारी साल की पहली तिमाही में एक साल पहले के मुकाबले 26.49 फीसदी अधिक 20.05 लाख टन बिक्री दर्ज की, जो एक साल पहले समान अवधि में 15.85 लाख टन थी। टाटा समूह की कम्पनी ने आलोच्य अवधि में 21.45 लाख टन बिक्री योग्य इस्पात का उत्पादन किया, जो एक साल पहले के मुकाबले 23.27 फीसदी अधिक है।
कम्पनी ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज को एक नियमित सूचना में कहा कि उसका हॉट मेटल उत्पादन 24.64 लाख टन रहा, जबकि कच्चे इस्पात का उत्पादन 22.23 लाख टन रहा। हॉट मेटल का 24.64 लाख टन उत्पादन किसी भी एक तिमाही के लिए सर्वाधिक है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें