ज्योति बसु की जन्मशताब्दी मनाएगी माकपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 जुलाई 2013

ज्योति बसु की जन्मशताब्दी मनाएगी माकपा


अपने पुराने दिन लौटाने की कोशिश के तहत मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक बार फिर अपने प्रमुख नेता ज्योति बसु, जिन्होंने देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का कीर्तिमान स्थापित किया था, का सहारा लेने जा रही है। माकपा ने पूरे राज्य में एक वर्ष तक ज्योति बसु की जन्मशती समारोह आयोजित करने की योजना बनाई है। जन्मशती समारोहों का आरंभ 8 जुलाई से होगा। समारोह के दौरान माकपा के कद्दावर नेता के जीवन और दर्शन को प्रचारित किया जाएगा।

ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के राजनीतिक हमले से पश्चिम बंगाल में 'लाल किला' ढह जाने के बाद माकपा राज्य में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है और बसु के सहारे दुर्दशा से मुक्ति की उम्मीद कर रही है।  पार्टी की राज्य समिति के सदस्य रबिन देब ने कहा, "निश्चित रूप से पार्टी अपने कठिन दौर से गुजर रही है और हम एक बार फिर उस हस्ती की तरफ देख रहे हैं जो आधुनिक भारत के कद्दावर राजनेताओं में से थे और वे युवाओं के लिए नि:संदेह आदर्श हैं।"

उल्लेखनीय है कि बसु वर्ष 1977 से लेकर 23 वर्षो तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। छह नवंबर 2000 को उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण स्वेच्छा से पद छोड़ दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: